फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: 2 people died consuming poisonous liquor

छतरपुर: जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस

Mon, 01 Nov 2021 09:47 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: Amit Mandal Updated Mon, 01 Nov 2021 09:47 PM IST
सार

रविवार शाम गुरसारी गांव के राजेंद्र राजपूत (35) और मूरत सिंह यादव (24) ने शराब पी। इसके कुछ ही देर बाद दोनों की तबियत बिगड़ने लगी। अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। 
 

विज्ञापन
Chhatarpur: 2 people died consuming poisonous liquor
शराब (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के गढ़ी मलहरा थाना इलाके के गुरसारी गांव में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि पहली नजर में मौत का कारण अत्यधिक शराब पीना भी हो सकता है। 
विज्ञापन


मृतक के परिजन सरदार सिंह यादव ने बताया कि रविवार शाम गुरसारी गांव के राजेंद्र राजपूत (35) और मूरत सिंह यादव (24) ने शराब पी। इसके कुछ ही देर बाद दोनों की तबियत बिगड़ने लगी। दोनों को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए पास के ही एक अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


यादव ने बताया कि बाद में दोनों शवों को लेकर मृतक के परिजन गढ़ी मलहरा थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। नौगांव के एसडीओपी कमल कुमार जैन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। वैसे प्रारंभिक तौर पर दोनों की मौत अत्यधिक मात्रा में शराब पीने के कारण हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed