फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Celebrations in Narela on Ram Navami: Sarang said in Narela people will light two lamps, one Shri Ram and the other in the name of the nation

रामनवमी पर नरेला में उत्सव: सारंग बोले- लोग दो दीपक जलाएंगे, एक श्रीराम और दूसरा राष्ट्र के नाम

Tue, 05 Apr 2022 01:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 05 Apr 2022 01:30 PM IST
सार

भोपाल की नरेला विधानसभा क्षेत्र में रामनवमी को धूमधाम से मनाया जाएगा। नरेला से विधायक और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में सभी लोग अपने घरों के बाहर दो दीपक जलाएंगे। एक भगवान श्रीराम के नाम और एक राष्ट्र के नाम। 

विज्ञापन
Celebrations in Narela on Ram Navami: Sarang said in Narela people will light two lamps, one Shri Ram and the other in the name of the nation
विश्वास सारंग, नरेला विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि लगभग 500 वर्षों के अन्तराल के बाद अयोध्या में राम जन्मभूमि पर रामलला का मंदिर फिर से बनने जा रहा है। इन 500 वर्षों के दौरान भारत की करीब 25 पीढ़ियों ने राम मंदिर के मुद्दे पर देश के संघर्ष को देखा। उन्होंने कहा कि हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि हमारे सामने राम मंदिर निर्माण का सपना साकार होने जा रहा है।
विज्ञापन


मंत्री सारंग ने कहा कि यह केवल एक मंदिर का निर्माण नहीं है,अपितु राष्ट्रीय स्वाभिमान के जागरण का उद्घोष भी है। श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के साथ ही देश को दुनिया के सामने एक समर्थ शक्तिशाली एवं समृद्ध भारत के रूप में खड़ा करना है।
विज्ञापन


सारंग ने कहा कि चैत्र मास के शुक्लपक्ष की नवमी तिथि को पुनर्वसु नक्षत्र और कर्क लग्न में भगवान श्रीराम का जन्म अयोध्या में हुआ था। रामनवमी को प्रतिवर्ष भगवान श्रीराम का प्रगटोत्सव बड़े धूमधाम से संपूर्ण देश में मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री सारंग ने कहा कि रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने के लिए उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है कि इस वर्ष राम नवमी के शुभ अवसर पर लोग अपने घर के बाहर दो दीपक जलाएं एक भगवान श्रीराम के नाम और एक राष्ट्र के नाम और साथ ही अपने वार्ड के प्रमुख चौराहे पर शाम को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाएं। इस शुभ अवसर पर ढोल, नगाड़े, आतिशबाजी और रामधुन के साथ भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाएं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड में होने वाले श्रीराम जन्मोत्सव के कार्यक्रम में वे खुद भी  उपस्थित रहेंगे।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed