फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CBI team reached bhopal to probe vyapam case

व्यापमः भोपाल पहुंची सीबीआई की 40 सदस्यीय टीम

Mon, 13 Jul 2015 04:21 PM IST
Updated Mon, 13 Jul 2015 04:21 PM IST
विज्ञापन
CBI team reached bhopal to probe vyapam case

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर व्यापम घोटाले की जांच करने के लिए सीबीआई टीम भोपाल पहुंच गई। असिस्टेंट डायरेक्टर के नेतृत्व में पहुंची 40 सदस्यीय टीम सोमवार से ही व्यापम घोटाले की जांच पड़ताल का काम शुरू कर देगी।

विज्ञापन


पहले दिन टीम ने सीबीआई के भोपाल स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में अपनी आमद दर्ज कराई। इसके बाद टीम हाइकोर्ट के निर्देश पर बनी एसआईटी की अब तक की जांच पड़ताल और उससे जुड़ी फाइलों का विश्लेषण करेगी।
विज्ञापन


बता दें कि व्यापम घोटाले में एक के बाद एक संदिग्ध मौतों के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने घोटाले की जांच सीबीआई से कराने का अनुरोध किया था। दूसरी ओर घोटाले का खुलासा करने वाले व्हिसलब्लोअर भी इसकी सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई याचिकाओं पर सुनवाई कर सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश

CBI team reached bhopal to probe vyapam case

इसके अलावा कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और आप नेता कुमार विश्‍वास ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर व्यापम घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी।

जिसके बाद सभी मामलों पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बीते 9 जुलाई को इसकी जांच सीबीआई से कराने के आदेश दिए थे। इसके बाद सीबीआई ने भी जांच पर सहमति व्यक्त कर दी थी।

इसी कड़ी में सीबीआई की 40 सदस्यीय टीम घोटाले और इससे जुड़ी मौतों की जांच करने के लिए भोपाल पहुंच गई। बताया जा रहा है कि टीम सोमवार से ही जांच का जिम्मा संभाल लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed