फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CBI raids NHAI office in chatarpur

MP News: एनएचएआई के ऑफिस में सीबीआई का छापा, डायरेक्टर सहित 6 को गिरफ्तार कर ले गई दिल्ली

Sun, 09 Jun 2024 09:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 09 Jun 2024 09:16 PM IST
सार

MP News: सीबीआई की दिल्ली और भोपाल से आई टीम ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के कार्यालय में छापा मार कर एनएचएआई के डायरेक्टर डॉ. पीएल चौधरी, सड़क निर्माण कर रही पीएनसी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई।

विज्ञापन
CBI raids NHAI office in chatarpur
एनएचएआई के ऑफिस में सीबीआई का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीआई की टीम ऑफिस और डायरेक्टर के निवास से दस्तावेजों को जप्त कर ले गई है। यह पूरा मामला झांसी खजुराहो फोरलेन निर्माण में भ्रष्टाचार से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि सीबीआई की टीम ने मीडिया से कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार सीबीआई की दिल्ली और भोपाल की टीम शनिवार रात 8 बजे छतरपुर आ गई थी। टीम ने रविवार सुबह एनएचएआई के डायरेक्टर डॉ पीएल चौधरी के पन्ना रोड में अंबेडकर नगर स्थित आवास और पन्ना रोड पर ही चंद्रपुरा के पास स्थित एनएचएआई के ऑफिस में एक साथ छापा मार कार्रवाई की।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि टीम ने दोनों जगह से कुछ दस्तावेज जप्त किए हैं। बताया जाता है कि झांसी खजुराहो फोरलेन निर्माण में भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले की शिकायत को लेकर सीबीआई में मामला दर्ज है। इसी की जांच को लेकर सीबीआई ने आज छापा मार कार्रवाई की। सीबीआई ने दिनभर चली कार्रवाई के बाद शाम को एनएचएआई के डायरेक्टर डॉ पीएल चौधरी, सड़क निर्माण कंपनी पीएनसी के प्रोजेक्ट मैनेजर बृजेश मिश्रा, शुभम जैन, अनिल जैन, सत्य नारायण और प्रेम कुमार सिन्हा को हिरासत में ले लिया। सीबीआई की टीम ने सभी को जिला अस्पताल ले जाकर उनका मेडिकल चेकअप करवाया। बाद में टीम सभी को गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई। सीबीआई ने इस पूरी कार्रवाई में स्थानीय पुलिस की भी बहुत कम मदद ली। जिससे पुलिस को भी मामले की कोई खास जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed