फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   cbi raids at bjp leader offices

भाजपा नेता के ठिकानों पर सीबीआई छापे

Tue, 28 Jan 2014 06:37 PM IST
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 28 Jan 2014 06:37 PM IST
विज्ञापन
cbi raids at bjp leader offices

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण जटिया के राज्यसभा का नामांकन भरने के अगले दिन ही उनके बेटे और भाई के ठिकानों पर सीबीआई के छापे पड़ गए।

विज्ञापन


सीबीआई के छापों के बाद भाजपा के गलियारों में दिनभर यह सवाल उठता रहा कि जटिया की राज्यसभा की सदस्यता अब हो पाएगी या नहीं।

धनबाद से आई सीबीआई
जटिया मंगलवार को मीडियाकर्मियों को बदहवास धकियाते हुए भागते दिखाई दिए। कुछ देर बाद वे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के साथ यह बताने के लिए प्रकट हुए कि सीबीआई के छापे उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश है।
विज्ञापन


जटिया ने यह भी कहा कि उनके बेटे राजकुमार की नियुक्ति विधिसम्मत हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धनबाद सीबीआई के करीब 16-17 लोगों की दो टीमों ने जटिया के भाई हरिओम जटिया के शक्तिनगर स्थित निवास और 74 बंगलो स्थित निवास पर छापे की कार्रवाई की है। यह मामला जटिया के बेटे राजकुमार जटिया की बोकारो स्टील प्लांट में नियुक्ति से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियुक्तियां दिलाने का मामला
उनके बेटे और भाई के ठिकानों पर सीबीआई के छापे पड़ गए। बोकारो स्टील प्लांट में कथित अवैध नियुक्तियों के सिलसिले में सीबीआई ने नौ राज्यों में करीब 33 ठिकानों पर छापे मारे हैं।

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि कुछ रिटायर्ड अधिकारियों और राजकुमार जटिया और हरिओम जटिया का नाम बोकारो स्टील प्लांट में कुछ लोगों को नियुक्ति दिलाने के मामले से आए हैं। जिन लोगों को नियुक्तियां दिलाई गई हैं, उनके नाम पर लोन भी हासिल किया गया है। हरिओम जटिया से उनके फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनके फोन नो-रिप्लाई आते रहे।

जटिया की उम्मीदवारी पर सवाल
उज्जैन से लोकसभा के सदस्य रहे सत्यनारायण जटिया को इस बार पार्टी ने राज्यसभा में नामांकन दाखिल कराया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक उज्जैन से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थावरचंद गहलोत को लोकसभा का चुनाव लड़ाए जाने की योजना है।

गहलोत को उज्जैन से चुनाव लड़ाने के लिए ही जटिया को राज्यसभा में भेजा गया है। कांग्रेस की ओर से उज्जैन से प्रेमचंद गुड्डू सांसद हैं, जो दिग्विजय सिंह के करीबी हैं। पार्टी मध्य प्रदेश में सभी 29 में से कम से कम 26 सीटें जीतने की योजना पर काम कर रही है।


उस लिहाज से वह हर सीट पर एक मजबूत उम्मीदवार को उतारने की योजना पर काम कर रही है। लेकिन अब जटिया के खिलाफ सीबीआई की छापे की कार्रवाई के बाद उनकी राज्यसभा की उम्मीदवारी पर सवाल खड़ा हो गया है, लेकिन अब तक पार्टी उनके समर्थन में दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed