फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CBI raid in Jabalpur gun carriage factory in Dhanush gun case

धनुष तोप मामले में जबलपुर की गन कैरिज फैक्टरी में सीबीआई का छापा

Sat, 12 Jan 2019 05:18 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 12 Jan 2019 05:18 AM IST
विज्ञापन
CBI raid in Jabalpur gun carriage factory in Dhanush gun case
धनुष तोप

मध्य प्रदेश में जबलपुर स्थित गन कैरिज फैक्टरी (जीसीएफ) में सीबीआई ने छापा मारकर कंप्यूटर और फाइलें जब्त की हैं। सीबीआई दरअसल धनुष तोप के कलपुर्जों की खरीदी में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही है। आरोप है कि तोपों में लगाए गए कलपुर्जों को जर्मनी का बताया गया, जबकि वे चीन से खरीदे गए हैं। धनुष बोफोर्स तोप का स्वदेशी संस्करण है, इसे भारतीय रक्षा जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है। सीबीआई टीम ने शुक्रवार को जीसीएफ के जूनियर वर्क्स मैनेजर के घर पर छापा मारा और उनके बयान दर्ज किए।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने गन कैरिज फैक्टरी पर दबिश देते हुए कलपुर्जों की खरीद से जुडे़ कई अहम दस्तावेज और उपकरण सीज कर दिए हैं। टीम ने धनुष तोप में की गई बेयरिंग्स की खरीदी प्रक्रिया से जुड़े जूनियर वर्क्स मैनेजर एससी खपुआ के दफ्तर और घर पर भी छापा मारा और कंप्यूटर व फाइलें जब्त की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed