फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Case registered against MLA Satish Sikarwar his brother and guard in Gwalior

Madhya Pradesh: कांग्रेस विधायक-निर्दलीय प्रत्याशी में विवाद, सतीश सिकरवार, उनके भाई के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 07 Jul 2022 09:36 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 07 Jul 2022 09:36 AM IST
सार

निर्दलीय प्रत्याशी गिरीश मिश्रा ने कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार, उनके भाई और गार्ड के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाया है। इधर विधायक ने भी गिरीश मिश्रा पर मारपीट का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Case registered against MLA Satish Sikarwar his brother and guard in Gwalior
कांग्रेस विधायक और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच विवाद - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

ग्वालियर नगरीय निकाय चुनाव में मतदान के दौरान सनातन धर्म मंदिर में कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार और निर्दलीय प्रत्याशी गिरीश मिश्रा के बीच विवाद हो गया। विधायक सिकरवार ने दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। निर्दलीय प्रत्याशी गिरीश मिश्रा ने कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार, उनके भाई और गार्ड के खिलाफ इंदरगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


शिकायत दर्ज होने के बाद विधायक सतीश सिकरवार अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ इंदरगंज थाने पहुंच गए, जहां काफी देर तक हंगामा चला। इसके बाद विधायक और उनके समर्थकों ने चौराहे पर ही जाम लगा दिया। जिसके बाद आननफानन में पुलिस के आधिकारी मौके पर पहुंचे, तब जाकर मामला शांत हुआ है। 

विज्ञापन


विधायक सतीश सिकरवार का कहना है कि निर्दलीय प्रत्याशी ने उनके साथ और उनके गार्ड के साथ बदतमीजी की है। साथ ही गार्ड की बंदूक छीनने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस ने निर्दलीय प्रत्याशी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। वहीं अब पुलिस ने विधायक सतीश सिकरवार के गार्ड के आवेदन पर निर्दलीय प्रत्याशी गिरीश मिश्रा और उनके सहयोगियों पर एफआईआर दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed