{"_id":"6021c7978ebc3ebb8e3d429d","slug":"case-filed-against-four-with-a-pastor-on-charges-of-forcible-conversion-in-district-seoni-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: सिवनी जिले में जबरन धर्मांतरण के आरोप में पादरी समेत चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: सिवनी जिले में जबरन धर्मांतरण के आरोप में पादरी समेत चार के खिलाफ केस दर्ज
Tue, 09 Feb 2021 04:51 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 09 Feb 2021 04:51 AM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में नए धर्मांतरण रोधी कानून के तहत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता पर धर्म बदलने को लेकर बहलाया फुसलाया और दबाव डाला था। आदेगांव पुलिस स्टेशन के प्रभारी इश्वरी पटले ने सोमवार को बताया, हाल ही में गांववालों की मदद के नाम पर चार लोगों ने शिकायतकर्ता के घर आना जाना शुरू किया था।
विज्ञापन
शनिवार को गांववालों ने पुलिस को सूचित किया था कि पादरी जोएल व अन्य तीन लोग गांव के एक घर में धर्मांतरण करने वाले हैं। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पादरी व उसके साथी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
मामले में जांच जारी है। चारों के खिलाफ शिकायतकर्ता को बहलाने फुसलाने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के लिए नए कानून व आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।ो
विज्ञापन
