{"_id":"5fa08659348be73cf675acb3","slug":"case-filed-against-congress-mla-alok-chaturvedi-for-threatening-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों को धमकाने पर कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों को धमकाने पर कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी के खिलाफ मामला दर्ज
Tue, 03 Nov 2020 03:51 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, छतरपुर
एजेंसी, छतरपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 03 Nov 2020 03:51 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस फ्लैग
मध्य प्रदेश के छतरपुर से कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी और अन्य तीन लोगों के खिलाफ पुलिसकर्मियों को धमकाने के लिए मामला दर्ज किया गया है। यह मामला उपचुनाव प्रचार के दौरान का है।
विज्ञापन
एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि उक्त घटना 29 अक्तूबर को छतरपुर जिले के भाग्वा पुलिस थाने के अंतर्गत घटी थी। इसके बाद एक पुलिस अधिकारी ने विधायक और अन्य तीन लोगों के खिलाफ 30 अक्तूबर को आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि उपचुनाव प्रचार में शामिल कांग्रेस नेताओं के कुछ वाहनों को पुलिस अधिकारियों ने रोका तो कांग्रेस नेताओं ने उन्हें धमकी दी।
विज्ञापन
हालांकि जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि बसपा के टिकट पर पिछला चुनाव लड़े चरण सिंह यादव के बड़ा मलेहरा में पूर्व सीएम कमलनाथ की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होने के बाद दर्ज कराया गया। यह मामला चतुर्वेदी और अन्य को उपचुनाव प्रचार करने से रोकने के लिए दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
