फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Called TI as CM's OSD: Former BJP leader made a call to MP Nagar TI to rescue the miscreants, arrested

CM का OSD बन कॉल करना पड़ा महंगा: आरोपी ने बदमाशों को छुड़ाने TI को खुद को बताया नीरज वशिष्ठ, गिरफ्तार

Mon, 04 Apr 2022 06:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 04 Apr 2022 06:20 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी नीरज वशिष्ठ के नाम से कॉल करना एक बदमाश को महंगा पड़ गया। आरोपी ने एमपी नगर में संदिग्धों को छुड़ाने के लिए टीआई को कॉल किया था। पुलिस ने आरोपी लकी उर्फ गोविंदा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Called TI as CM's OSD: Former BJP leader made a call to MP Nagar TI to rescue the miscreants, arrested
फर्जी कॉल - फोटो : demo pic

विस्तार

राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी नीरज वशिष्ठ के नाम से कॉल करना एक बदमाश को महंगा पड़ गया। आरोपी ने एमपी नगर में संदिग्धों को छुड़ाने के लिए टीआई को कॉल किया था। पुलिस ने आरोपी लकी उर्फ गोविंदा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 26 मार्च को पुलिस ने गश्त के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा था। उनको छुड़ाने आए व्यक्ति को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ने की बात कहकर लौटा दिया था। इसके बाद टीआई सुधीर अरजरिया के पास मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी के नाम से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद का परिचय नीरज वशिष्ठ के रूप में दिया और टीआई से दोनों संदिग्धों को छोड़ने की बात कही। टीआई को कॉल करने वाले ने बताया कि पचमढ़ी में नेटवर्क इश्यू होने के चलते वह पर्सनल नंबर से कॉल न करके दूसरे नंबर से कॉल कर रहा है। टीआई सुधीर अरजरिया को शक होने और मामला सीएम हाउस से जुड़ा होने पर उन्होंने पता लगाया तो पता चला कि किसी ने नीरज वशिष्ठ के नाम से फर्जी कॉल किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी लकी उर्फ गोविंदा को गिरफ्तार कर उसके पास से मोबाइल जब्त कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी लकी उर्फ गोविंदा खुद को भारतीय जनता युवा मोर्चा की पूर्व कार्यकारणी का सदस्य बताता है। 
विज्ञापन

 
आरोपी लक्की उर्फ गोविंदा ने इससे पहले टीटी नगर थाने में केक काटने वाली घटना में भी शामिल था। जिसके बाद टीआई को लाइन हाजिर किया गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed