{"_id":"624049920e983f5e2d72ed81","slug":"cabinet-contemplation-meeting-artificial-intelligence-will-be-studied-from-class-8-transport-policy-for-villages-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP कैबिनेट की चिंतन बैठक: देश में पहली बार सरकारी स्कूलों में 8वीं से पढ़ाया जाएगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP कैबिनेट की चिंतन बैठक: देश में पहली बार सरकारी स्कूलों में 8वीं से पढ़ाया जाएगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
Mon, 28 Mar 2022 04:03 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 28 Mar 2022 04:03 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पचमढ़ी में कैबिनेट की दो दिवसीय चिंतन बैठक में हुए फैसलों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने विकास और जनकल्याण की योजनाओं को बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने के लिए कुछ निर्णय लिए हैं।
विज्ञापन
सीएम शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश कैबिनेट की चिंतन बैठक में कई बड़े फैसले हुए। अहम है मध्य प्रदेश की स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पढ़ाने का। इसके अलावा कन्यादान योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 की शुरुआत, तीर्थ दर्शन योजना के दोबारा शुरू करने का फैसला भी लिया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन फैसलों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने विकास और जनकल्याण की योजनाओं को बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने के कुछ निर्णय लिए हैं। कुछ योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए टीम बनाई है। आइए जानते हैं कि दो दिवसीय चिंतन बैठक में क्या फैसले लिए गए-
18 अप्रैल से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना
पहली ट्रेन वाराणसी (काशी विश्वनाथ) जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट के साथ जाएंगे। संत रविदास महाराज, संत कबीर दास के दर्शन के साथ ही गंगा जी का स्नान करेंगे। कम समय लगने वाले स्थानों पर बस से भी तीर्थ दर्शन यात्रा शुरू होगी। दूरस्थ अंचल के तीर्थ के लिए हवाई जहाज से बुजुर्गों को दर्शन कराने पर विचार हो रहा है।
21 अप्रैल से कन्या विवाह योजना
नए स्वरूप में समाज कल्याण विभाग कन्या विवाह योजना शुरू करेगा। इसमें अब 51 हजार रुपये की जगह 55 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। विकासखंड स्तर पर पहले से तारीख तय कर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। योजना में सामूहिक विवाह ही होंगे।
विज्ञापन
2 मई से लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 प्रारंभ
यह योजना प्रदेश से ही शुरू हुई। बाद में किसी ने किसी रूप में देश के हर राज्य ने अपनाया। प्रदेश में 43 लाख लाड़ली लक्ष्मी हो गई हैं। लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 प्रारंभ होगी। इसमें 2 से 11 मई तक प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव ब्लॉक स्तर पर प्रदेश में आयोजित किए जाएंगे। योजना के तहत लाड़ली को उच्च शिक्षा, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए नए निर्णय लिए गए हैं। इसकी घोषणा लाड़ली लक्ष्मी उत्सव पर करेंगे। गांव में लाड़ली क्लब बनाए जाएंगे, जिनमें लाड़ली और उसकी मां को स्वसहायता समूह से जोड़ा जाएगा।
7 अप्रैल को अन्न उत्सव मनाया जाएगा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि 6 माह और बढ़ा दी है। निशुल्क 5 किलो राशन दिया जाता है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना चलती है। इसे मिलाकर 10 किलो अनाज प्रति व्यक्ति मिलेगा। राशन दुकानों को बहुउद्देशीय बनाया जाएगा। दुकानों पर कॉमन सर्विस सेंटर, एमपी ऑनलाइन वेंडर, बिजली बिल भुगतान की सुविधा दी जाएगी। राशन बांटने के अलावा दूसरी वस्तुएं भी बेच सकेंगे। अब एक वेंडर के पास एक ही दुकान रहेगी।
13 जून से सीएम राइज स्कूल में पढ़ाई शुरू
सीएम राइज स्कूल बनने में अभी समय लगेगा। इन स्कूल के भवनों के निर्माण पर 24 करोड़ रुपये की लागत आएगी। लाइब्रेरी, लैब, प्ले ग्राउंड, स्मार्ट क्लास की सुविधा होगी। शिक्षकों की नियमित ट्रेनिंग के साथ ही उनके कार्य का ऑडिट भी होगा। अभी 350 स्कूलों में सीएम राइज स्कूल की पढ़ाई शुरू की जाएगी। नए भवन तैयार होने के बाद स्कूलों को उनकी बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया जाएगा। स्कूलों में गांव के बच्चों को बसों से लाने की सुविधा होगी।
22 अप्रैल से संजीवनी क्लिनिक की शुरुआत
25 हजार की आबादी पर शहरों में एक मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक खोला जाएगा। हल्की बीमारी वाले मरीजों को घर के पास ही इलाज की सुविधा मिल सकेगी। बड़े अस्पतालों में भीड़ को कम किया जा सकेगा। विशेषज्ञ गंभीर मरीजों का इलाज कर सकेंगे। एक वर्ष में सभी नगरीय निकायों में क्लिनिक स्थापित करेंगे। मेडिकल कॉलेजों से संबंद्व अस्पतालों को सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में स्थापित किया जाएगा।
मई 2022 से जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर
मई से हर जिले में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य बीमारियों को प्रारंभिक स्टेज में पकड़कर इलाज शुरू करना है। कई बार माताओं और बहनों में यूटेरस के कैंसर का पता ही नहीं चल पाता। इन शिविरों का फायदा सभी को होगा।
बाबा साहब का जन्मदिवस पर कार्यक्रम
प्रदेश में बाबा साहब अंबेडकर के जन्मदिवस 14 अप्रैल पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा। महू में भी श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। सत रविदास जयंती पर जो घोषणाए की थीं, उनका लाभ देना भी प्रारंभ किया जाएगा। प्रदेश में कबीर महाकुंभ और वाल्मीकि महाकुंभ का भी आयोजन भी किया जाएगा।
1 जून से साइबर तहसील की स्थापना
प्रदेश में साइबर तहसील की स्थापना की जाएगी। इसका फायदा यह होगा कि यदि किसी ने जैसे ही जमीन की रजिस्ट्री कराई, उसके दर्ज होने के बाद ऑटोमेटिक रिकॉर्ड सायबर तहसील चला जाएगा। जहां से तहसीलदार को जानकारी भेज कर कार्रवाई पूरी कराई जाएगी। दोबारा रिकॉर्ड के साइबर तहसील में आने पर जमीन का नामंतरण हो जाएगा। इससे नामांतरण के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विवादित मामले में सुनवाई होगी।
2022 से हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई
देश का प्रदेश पहला राज्य होगा जहां पहली बार मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में इसी साल से शुरू हो जाएगी। इसके लिए आवश्यक तैयारी की जा रही है। इसी तरह स्कूली शिक्षा में पहली बार कक्षा 8वीं से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई कराई जाएगी। 240 घंटों का पाठ्यक्रम लागू होगा। यह भी देश में पहली बार होगा। सरकारी स्कूलों से सरकार शुरुआत करेगी।
पशुओं के लिए भी टेलीमेडिसिन की सुविधा
प्रदेश में वेटरनरी टेलीमेडिसिन की सेवा शुरू होगी। इसके तहत कॉल सेंटर पर डॉक्टर फोन पर पशुओं की बीमारी के लक्षण के आधार पर इलाज के संबंध में दवा दे देंगे। इसी प्रकार तय किया है कि फसलों की बीमारी के लिए भी कृषि केंद्रों पर विशेषज्ञों को बैठाया जाएगा। जो फोन पर फसलों की बीमारी के लिए सलाह दी जाएगी।
ग्रामीण परिवहन की नीति लाएगी सरकार
सरकार ग्रामीण इलाकों में परिवहन की समस्या को खत्म करने के लिए अगले महीने से ग्रामीण परिवहन नीति लेकर आएगी। ताकि ग्रामीण इलाकों में बसों को चलाकर परिवहन की समस्या को खत्म किया जा सके।
पुलिस भर्ती में 50 प्रतिशत फिजिकल के अंक
पुलिस की भर्ती में अब 50 प्रतिशत अंक लिखित और 50 प्रतिशत फिजिकल के होंगे। इससे ग्रामीण इलाको के बेटे-बेटियों को फायदा होगा। अभी फिजिकल के लिए कोई अंक नहीं थे।