फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   by fear of slander whole family commited suicide

बेटी हुई गर्भवती तो पूरे परिवार ने की आत्महत्या

Sat, 20 Jun 2015 08:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,दिल्ली Updated Sat, 20 Jun 2015 08:49 PM IST
विज्ञापन
by fear of slander whole family commited suicide

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के गोहपारू थाने के अंतर्गत प्रेमी ने अपनी प्रेमिका साथ शादी से इंकार कर दिया, जिसके बाद लड़की के पूरे परिवार ने डैम में कूद कर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


मलमाथर गांव के रामभारत सिंह की बेटी अभी 11वीं कक्षा की छात्रा थी जिसका संबंध गांव के ही भीमसेन से था। छात्रा इस दौरान गर्भवती हो गई, तब लड़की के पिता ने उसकी शादी उसके प्रेमी से कराने की सोची।
विज्ञापन


जिसके लिए गांव में पंचायत बुलाई गई। ग्राम पंचायत सरपंच झिरिया बाई के मुताबिक 16 जून को बैठी पंचायत में समाज के लोग मौजूद थे लेकिन उस दौरान भीमसेन ने शादी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बेटा बचा जिंदा

by fear of slander whole family commited suicide

लड़के की ओर से शादी के लिए न सुनकर राम भरत सिंह को समाज में अपनी प्रतिष्ठा गंवाने का डर लगने लगा। जिसके बाद वो पूरे परिवार सहित डैम में कूद कर आत्महत्या कर ली।

परिवार के जीवित बचे बेटे 15 वर्षीय संतोष सिंह आत्महत्या से पहले की कहानी बताई। संतोष ने बताया कि कि उसके पिता ने घर के सभी सदस्यों से डैम पर चलने के लिए कहा था।

उसने घर से निकलने से पहले ही आत्महत्या करने की सोच ली थी, लेकिन संतोष इसका विरोध कर रहा था। जिसके बाद संतोष के मुंह पर गमछा बांध कर उसे अपने साथ लेकर गए।

सबके कमर में बांध दी रस्सी

by fear of slander whole family commited suicide

संतोष ने पुलिस को बताया कि जब उसके पिता पूरे परिवार के साथ डैम पर गए तो उन्होंने कहा कि अब सबकी मौत का वक्त आ गया है।

उसके बाद उसने अपनी बेटी, दोंनो बेटे और पत्नी के कमर में रस्सी बांध दी, लेकिन संतोष उसे छुड़ा कर भाग गया। इस मामले में आरोपी भीमसेन को धारा 376 और धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी एसपी सिंह ने बताया कि भीमसेन और उसके पिता को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में आरोपी बनाया है। पुलिस दोनों को गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed