फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur: The fire had to be performed by filling petrol in the mouth, the young man's face was scorched in the accident

स्टंट पड़ा महंगा: एमपी में मुंह में पेट्रोल भरकर आग का करतब दिखा रहा था युवक, अचानक भड़की आग से झुलस गया चेहरा

Wed, 11 May 2022 04:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 11 May 2022 04:34 PM IST
सार

बुरहानपुर में एक शादी समारोह में मुंह से आग निकालने का करतब दिखाना युवक को भारी पड़ गया। अचानक भड़की आग से युवक का चेहरा झुलस गया है, फिलहाल उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन
Burhanpur: The fire had to be performed by filling petrol in the mouth, the young man's face was scorched in the accident
मुंह से आग निकालने का करतब दिखाना पड़ा भारी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक युवक को करतब दिखाना महंगा पड़ गया, मुंह में पेट्रोल भरकर आग का गोला निकालने का करतब दिखाते समय आग के भड़कने से युवक का चेहरा झुलस गया। हादसे के बाद युवक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। युवक का इलाज करने वाले डॉक्टर ने लोगों से इस तरह के स्टंट न करने की अपील की है।
विज्ञापन


दरअसल बुरहानपुर जिले के शाहपुर में रहने वाला हर्षल एक शादी समारोह में डांस करते हुए मुंह से आग निकालने का करतब दिखा रहा था। इसी दौरान लापरवाही के चलते वह हादसे का शिकार हो गया। घायल हर्षल ने बताया सोमवार की रात को वह शाहपुर में ही शादी समारोह में शामिल होने गया था। यहां डांस करते हुए आग का करतब दिखाने लगा। करतब दिखाने के लिए मैंने बाइक से पेट्रोल निकाला और मुंह में भर लिया। मैं उसे हवा में उड़ाकर आग लगाने का करतब दिखाना चाहता था, लेकिन जैसे ही मुंह के सामने आग रखकर उस पर पेट्रोल डाला तो पेट्रोल ने आग पकड़ ली। जिससे मेरा चेहरा तथा कपड़े जलने लगे। आसपास खड़े लोगों ने आनन फानन में तुरंत आग बुझाई। हालांकि तब तक आग से चेहरा और गर्दन के एक तरफ का हिस्सा जल गया था। हर्षल ने बताया कि उसने यह करतब टीवी और फिल्मों में करते देखा था, जिसे वह भी करने की कोशिश कर रहा था। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed