फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur: Stone pelting on forest department team arrived with search warrant, 19 women arrested

Burhanpur: सर्च वारंट लेकर पहुंची वन विभाग की टीम पर पथराव, 19 महिलाएं गिरफ्तार

Sun, 06 Nov 2022 05:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 06 Nov 2022 05:26 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में वन विभाग की टीम पर पथराव करने के मामले में 19 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग की टीम सर्च वारंट की तामीली कराने गई थी, तभी महिलाओं ने उन पर पत्थरों से हमला कर दिया था। 

विज्ञापन
Burhanpur: Stone pelting on forest department team arrived with search warrant, 19 women arrested
पथराव के आरोप में 19 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में वन विभाग की टीम पर पथराव का मामला सामने आया है। टीम सर्च वारंट की तामीली कराने पहुंची थी तभी कुछ महिलाओं ने उन पर पत्थर फेंके। मामले में 19 महिलाओं पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला बुरहानपुर जिले के नेपानगर थाने के ग्राम सीवल का है। बताया गया कि 31 अक्टूबर को नेपानगर रेंज के फॉरेस्ट रेंजर पराग गुप्ता ने थाने पर लिखित शिकायत की थी। इसमें उन्होंने बताया था कि वन विभाग की एक टीम ग्राम सीवल में प्रताप पिता छगन बारेला का सर्च वारंट तामील करवाने उसके घर पहुंची थी। गांव पहुंचते ही प्रताप की पत्नी अनीता ने वारंट तामिली से इंकार कर आसपास की महिलाओं को इकट्ठा कर लिया। महिलाएं टीम के साथ गाली-गलौज करने लगीं। करीब 35 महिलाओं ने फॉरेस्ट की टीम पर पथराव कर दिया। साथ ही दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में थाना नेपानगर पर अपराध क्रमांक 782/22 धारा 353, 336,147,148, 506 भादवि का दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद बुरहानपुर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा थाना प्रभारी  बिरजू गोयल नेपानगर एवं सूबेदार राधा यादव के नेतृत्व में महिला पुलिस बल की टीम का गठन किया गया। टीम ने मामले में ग्राम सीवल की 19 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं को पुलिस की बड़ी गाड़ी में बैठाकर थाने लाया गया। गिरफ्तार महिलाओं के नाम अनीता पति प्रताप बारेला (28), नवाबाई पति गगन (50), मीराबाई पति सुरसिंग भिलाला (60), दिनका बाई पति रेमलिया (50), मंजू पति हीरालाल (45), अनीता पति रघुनाथ बारेला (30), निर्मला पिता जयसिंह (19), कविता पति रायसिंह मुजाल्दे (23), फुलवंती पति गोरेलाल (25), बाली बाई (65), सुरमा बाई पति पटलिया (30), आरती पति बलाटिया (22), बसंती पति सुडिया बारेला (35), ललिता पति शंकर सोलंकी (27), छेतू बाई पति जंगलिया बारेला (45), सुशीला पति राजेश भिलाला (48), सुनीता पति जग्गू बारेला (42), सुरली पति ईर सिंह बारेला (22), मीना पति बबलू (30) सभी निवासी ग्राम सीवल नेपानगर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिला आरोपियों को न्यायालय पेश कर खंडवा जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed