{"_id":"64301fbb637e722ed9092f1d","slug":"burhanpur-police-station-attacked-in-mp-policemen-beaten-vehicles-broken-encroachers-absconded-with-3-prisoner-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Crime: अतिक्रमणकारियों का थाने पर अटैक, पुलिसकर्मियों को पीटा और गाड़ियां तोड़ी, तीन कैदियों को छुड़ा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Crime: अतिक्रमणकारियों का थाने पर अटैक, पुलिसकर्मियों को पीटा और गाड़ियां तोड़ी, तीन कैदियों को छुड़ा ले गए
Fri, 07 Apr 2023 07:20 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 07 Apr 2023 07:20 PM IST
सार
Burhanpur Police Station Attacked: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में इन दिनों वन अतिक्रमणकारियों का खूब आतंक है। अतिक्रमणकारियों ने गुरुवार रात नेपानगर थाने पर हमला कर पथराव किया, जिसके बाद वह पुलिस गिरफ्तार से अपने तीन साथियों को थाने से छुड़ाकर ले गए। इस हमले में पुलिस के तीन जवान भी घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस थाना नेपानगर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुरहानपुर जिले में बस रहे वन अतिक्रमणकारियों ने पिछले कुछ महीने से क्षेत्र में जमकर आतंक मचा रखा है। बीते करीब छह महीने में जंगलों को बड़े पैमाने पर काटने के साथ ही इन अतिक्रमणकारियों के द्वारा पुलिस और वन अमले पर आधा दर्जन से अधिक बार आक्रमण भी किया गया है। इसी दौरान गिरफ्तार किए गए अपने साथियों को अतिक्रमणकारियों के द्वारा छुड़ाया भी गया है।
विज्ञापन
बता दें कि ऐसी ही एक घटना गुरुवार रात बुरहानपुर के नेपानगर थाने पर हुई, जब अतिक्रमणकारियों ने पुलिस थाने पर हमला कर वहां पथराव कर दिया। हमले के बाद पुलिस गिरफ्त में आए अपने तीन साथियों को हमलावार थाने से छुड़ाकर ले गए।
विज्ञापन
60 से अधिक थे हमलावर...
नेपानगर थाने पर हुए इस हमले में पुलिस के तीन जवान घायल हो गए। वहीं, थाने में जमकर तोड़फोड़ भी हुई है। बताया जा रहा है कि 60 से अधिक की संख्या में अतिक्रमणकारी थाने पहुंचे थे, जिन्होंने पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए अपने साथियों को छुड़ाया और साथ लेकर चले गए। छुड़ाए गए आरोपियों में एक इनामी बदमाश भी शामिल है, जिसे पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अतिक्रमणकारियों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही बड़ी संख्या में अतिक्रमणकारियों ने आत्म समर्पण किया था, जिसके बाद यह घटना घटी है। माना जा रहा है कि इसमें आत्म समर्पण करने वाले लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
लूट और 32 हजार का इनामी बदमाश भी हुआ फरार...
बुरहानपुर में इन दिनों पुलिस प्रशासन, वन विभाग और अतिक्रमणकारियों के बीच घमासान युद्ध छिड़ा हुआ है। कभी पुलिस कार्रवाई कर अतिक्रमणकारियों को पकड़कर लाती है तो, कभी अतिक्रमणकारी पुलिस थानों और वन चौकियों पर हमला कर इनकी गिरफ्त से अपने साथियों को छुड़ाकर ले जाते हैं। यह सिलसिला लगातार जारी है। इसी के चलते गुरुवार देर रात नेपानगर थाने पर 60 से अधिक अतिक्रमणकारियों ने हमला कर अपने तीन साथियों को छुड़ाकर ले गए, जिसमें पूर्व में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया मुख्य सरगना नवाडी पटेल मदन और कल गिरफ्तार हुआ लूट और 32 हजार का इनामी बदमाश हेमा साथ ही एक अन्य शामिल है।
तीन पुलिसकर्मी भी हुए घायल...
अतिक्रमणकारियों द्वारा थाने पर किए गए हमले में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं, नक्सलवाद की बात से अभी भी इनकार किया जा रहा है। जबकि इस प्रकार की घटना को अंजाम देना यह नक्सलवाद को इंगित करता है। किन्तु पुलिस इस बात से इनकार कर रही है। इधर, पुलिस और जिला प्रशासन का इन लोगों पर ठोस कार्रवाई नहीं करना कई सवालों को जन्म देता है।
एसपी बोले कर रहे प्लान तैयार...
बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया, देर रात कुछ लोगों ने थाने पर आकर अपने साथियों को छुड़ा लिया, जिसमें फॉरेस्ट विभाग की बंदूक लूट का आरोपी हेमा भी शामिल है। थाने पर हमला करने वालों ने तीन लोगों को छुड़ाकर अपने साथ ले गए। हम सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं। प्लान तैयार किया जा रहा है। जल्दी ऐसे लोगों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। एसपी राहुल कुमार ने बताया, थाने पर मौजूद तीन लोगों को चोट आई है, जिनका इलाज किया जा रहा है। जो लोग थाने पर आरोपियों को छुड़ाने पहुंचे थे, उन सभी के चेहरे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। उनमें देखा जा रहा है कि क्या उनमें वह लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने पहले आत्म समर्पण किया था। ऐसे लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
