{"_id":"6564d6f875903c382e03df44","slug":"burhanpur-news-forest-worker-accused-of-raping-a-minor-arrested-from-rajgarh-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burhanpur: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले का आरोपी वनकर्मी राजगढ़ से गिरफ्तार; अदालत में पेश कर भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले का आरोपी वनकर्मी राजगढ़ से गिरफ्तार; अदालत में पेश कर भेजा गया जेल
Mon, 27 Nov 2023 11:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:20 PM IST
सार
Burhanpur Minor Rape Case: बुरहानपुर में हुए नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी वनकर्मी को राजगढ़ जिले से गिरफ्तार किया गया है। उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर एक गांव में बीते 18 नवंबर को एक नाबालिग युवती से हुए दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने सोमवार को राजगढ़ जिले के छापीहेड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी शासकीय वनकर्मी है और घटना को अंजाम देने के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। वहीं, आरोपी का एक अन्य साथी अब भी फरार है। हालांकि पुलिस उसकी भी लगातार तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एक नाबालिग युवती ने पिछले दिनों अपने परिजन के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साथ दो वन कर्मियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद से ही पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
बुरहानपुर जिले के खकनार थाना अंतर्गत आने वाले एक गांव में दो शासकीय वनकर्मियों ने उनके घर पर खाना बनाने वाली एक नाबालिग युवती के साथ बीते 18 नवंबर को दुराचार की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद युवती ने अपने परिजन के साथ खकनार थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। शासकीय कर्मियों के द्वारा नाबालिग युवती के साथ हुए इस गंभीर अपराध को लेकर पुलिस भी तुरंत एक्टिव हो गई थी। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 323, 506 भादंवि और 3-4 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा लगाते हुए जांच शुरू कर दी गई थी। हालांकि इस दौरान दोनों वनकर्मी फरार हो चले थे, जिनकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
बुरहानपुर नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के नेतृत्व में आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसी बीच सोमवार को पुलिस ने एक फरार आरोपी वनकर्मी सुरेश पिता शिवनारायण दांगी (32) को उसके राजगढ़ जिले में उसके ग्रह ग्राम छापीहेड़ा से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को जिला न्यायालय बुरहानपुर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल खंडवा भेज दिया गया।
