फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News A snake took away a three-day-old innocent girl from her home

दिल दहलाने वाला हादसा! तीन दिन की मासूम बच्ची को घर से उठा ले गया सूअर, सिर सहित आधा धड़ नोच डाला

Wed, 15 Nov 2023 12:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 15 Nov 2023 12:08 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां सूअर तीन दिन की मासूम बच्ची को उठा ले गया। इस दौरान बच्ची का सिर और आधा धड़ खा गया। लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Burhanpur News A snake took away a three-day-old innocent girl from her home
कपड़े में लपेटी हुई बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुरहानपुर में मंगलवार देर रात एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। प्रगति नगर एरिया के एक घर में तीन दिन की मासूम बच्ची को सूअर घर से उठाकर ले गया। लोग जब तक मासूम बच्ची को बचा पाते, तब तक सूअर ने उसका सिर सहित आधा धड़ खा लिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जब मासूम बच्ची की मां बाथरूम इस्तेमाल करने गई थी, उस दौरान बच्ची घर में अकेली थी। तभी क्षेत्र में घूमने वाले सूअरों में से एक ने घर में घुसकर बच्ची को मुंह में दबाकर ले गया। लोग उसके पीछे दौड़े, तब तक देर हो गई थी। अब क्षेत्रवासी नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, कलेक्टर ने सूअरों को शहर से बाहर करने के निर्देश दिए हैं। इधर, मासूम बच्ची के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


बता दें कि प्रगति नगर में समीर पिता सलीम के घर तीन दिन पहले ही बालिका ने जन्म लिया था। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। बालिका को उसकी मां घर में लेटाकर अपने काम कर रही थी। तभी सूअर घर में घुस आया और बालिका को मुंह में दबोच कर नाले में ले गया। कुछ मिनट बाद जब मां वापस लौटी, तो बच्ची वहां नहीं थी। इस पर उसने शोर मचाया। परिजन और पड़ोसी जमा हो गए और बच्ची की तलाश करने लगे। पहले उन्हें लगा कोई कुत्ता बच्ची को उठा ले गया है। लेकिन एक घंटे तलाशने के बाद भी बच्ची नहीं मिली। तभी नाले में सूअर के मुंह में कुछ देखकर लोग पास गए तो बच्ची नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग नाले में सूअर के पीछे दौड़े और उसे घेरकर बच्ची के शव को उसके मुंह से छुड़ाया। सूअर तब तक बच्ची का सिर पूरी तरह खा चुका था। शव को देखने के बाद पूरा परिवार सदमे में आ गया और वहां भीड़ लग गई। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम द्वारा कार्रवाई नहीं करने को लेकर विरोध जताया। 

प्रगति नगर क्षेत्र में ही नगर निगम का कार्यालय है। यहां पांडारोल नाले पर पांच महीने पहले नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान नाले की पुलिया के नीचे बनाया गया, सुअरों का अवैध बाड़ा मिला था। नगर निगम ने तब इसे सख्ती से हटा दिया था, लेकिन सूअर पालक ने बाड़ा हटने के बाद सूअरों को यहां खुला छोड़ दिया था। आसपास के लोग यहां सूअरों को हटाने को लेकर कई बार विरोध कर चुके हैं। बालिका का पिता मजदूर पेशा है। जब घटना हुई वह काम करने गया था, जैसे ही उसे घटना की जानकारी मिली, दौड़ते हुए घर पहुंचा।


बुरहानपुर कलेक्टर भव्या मित्तल ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। नगर निगम की टीम को मौके पर भेजा है। मामले में कार्रवाई करने को कहा है। सूअरों को शहर से बाहर करने के निर्देश भी नगर निगम को दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed