फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BSP President Narmada Prasad Ahirwar Says no alliance with Congress in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा, कांग्रेस से गठबंधन की खबरों को किया खारिज

Mon, 18 Jun 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Mon, 18 Jun 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
BSP President Narmada Prasad Ahirwar Says no alliance with Congress in Madhya Pradesh
बसपा सुप्रीमो मायवती - फोटो : amar ujala

मध्यप्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) देश में भले ही कांग्रेस के महागठबंधन में शामिल हो, लेकिन मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव वो अकेले ही लड़ेगी। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद अहिरवार ने कांग्रेस से गठबंधन को लेकर चल रही खबरों को अफवाह बताया है। उन्होंने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस से गठबंधन के बारे में कोई भी फैसला नहीं लिया गया है। 

विज्ञापन


अहिरवार ने कहा कि प्रदेश में किससे गठबंधन करना है, इसका फैसला बसपा सुप्रीमो मायावती चुनाव से तीन माह पहले करेंगी। उन्होंने दावा किया कि बसपा सभी 230 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। बता दें कि बसपा को पिछले विधानसभा चुनाव में 6.29 फीसदी वोट मिले थे। 
विज्ञापन


इससे पहले, यूपी के कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा के चुनावी नतीजे के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कमान संभाल रहे कमलनाथ और महासचिव सहित कई कांग्रेस नेताओं ने दावा किया था कि कांग्रेस चुनाव के पहले गठजोड़ के लिए समान विचारधारा वाले दलों के साथ बातचीत कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया था कि गठबंधन न केवल विधानसभा चुनाव बल्कि 2019 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में, भाजपा को 44.88 फीसदी, कांग्रेस को 36.38 फीसदी जबकि बसपा को 6.29 प्रतिशत वोट मिले थे। 2013 के चुनाव में राज्य की 230 विधानसभा सीटों में भाजपा ने 165, कांग्रेस ने 58, बसपा ने 4 और 3 तीन सीटें अन्य ने जीतीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed