{"_id":"6307764ccb2197070d15ee6b","slug":"bsp-dabang-mla-warns-tehsildars-about-rambai-compensation-to-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSP Dabang MLA: रामबाई की खुली धमकी, कहा- किसानों के घर कुर्क किए तो साबुत नहीं बचोगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BSP Dabang MLA: रामबाई की खुली धमकी, कहा- किसानों के घर कुर्क किए तो साबुत नहीं बचोगे
Thu, 25 Aug 2022 06:47 PM IST
अरविंद कुमार
BSP Dabang MLA: रामबाई की खुली धमकी, कहा- किसानों के घर कुर्क किए तो साबुत नहीं बचोगे
BSP Dabang MLA: रामबाई की खुली धमकी, कहा- किसानों के घर कुर्क किए तो साबुत नहीं बचोगे
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 25 Aug 2022 06:47 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में दमोह जिले के पथरिया विधानसभा सीट से बीएसपी विधायक रामबाई का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में रामबाई तहसीलदारों की चेतावनी देती हुई नजर आ रही हैं, मामला किसानों से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
बीएसपी विधायक रामबाई
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले में पथरिया विधासभा सीट से बहुजन समाज पार्टी की दबंग विधायक रामबाई का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विधायक रामबाई तहसीलदारों को चेतावनी देती दिख रहीं हैं।
विज्ञापन
बता दें कि रामबाई किसानों को लेकर उन्हें मुआवजा दिलाने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची थी। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए तहसीलदारों को चेतावनी दी। पथरिया विधानसभा में तीन साल पहले सांजली बांध का निर्माण किया गया था, निर्माण में जिन किसानों की जमीन डूब क्षेत्र में आई थी, उन्हें अभी तक मुआवजा नहीं मिला है।
विज्ञापन
साथ ही किसानों की कई समस्याओं को लेकर रामबाई गुरुवार को किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं. यहां उन्होंने एडीएम से मुलाकात की और किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, सांजली बांध के डूब क्षेत्र के किसानों को तीन-तीन लाख रुपये का जो मुआवजा मिलना था, वह अभी नहीं मिला है। लेकिन कलेक्टर ने आश्वासन दिया है कि चार से पांच दिन के अंदर सभी का पैसा उनके अकाउंट में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
रामबाई ने बताया, किसानों को तहसीलदारों की ओर से वारंट देकर कुर्की की धमकी दी जा रही है। इस पर मैं चेतावनी देते हुए उन्हें समझा रही थी, किसी भी किसान को आप नोटिस दें, अच्छी बात है। लेकिन यदि किसी किसान के घर आप कुर्की करने पहुंचेंगे तो वहां से सही सलामत लौट कर घर नहीं आ पाएंगे.
