फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   brutally after rape with two minor in madhya pradesh

MP: दो बच्चियों से बलात्कार के बाद दरिंदगी

Tue, 20 Oct 2015 08:46 PM IST
Updated Tue, 20 Oct 2015 08:46 PM IST
विज्ञापन
brutally after rape with two minor in madhya pradesh

दिल्ली में दो मासूम बच्चियों से बलात्कार की सनसनीखेज वारदात से अभी पूरा देश उबरा भी नहीं था कि मध्यप्रदेश में इससे भी ज्यादा दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां दो बच्चियों से बलात्कार के बाद उनसे नृशंसता की गई।

विज्ञापन


12 साल की एक किशोरी के साथ तो रेप के बाद इस कदर हैवानियत की गई कि देखने वालों के रौंगटे खड़े हो जाएं। बलात्कारियों ने वारदात के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी के टुकड़े ठूस दिए। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों घटनाओं को अलग-अलग अंजाम दिया गया। जहां आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार पहली घटना दो दिन पहले मध्यप्रदेश के रीवा जिले के बरहाड़ी गांव की है। जहां 12 साल की एक किशोरी को उसके पडोस में रहने वाले अभिषेक सोनी ने अपनी हवस का शिकार बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम को सामान लाने के बहाने घर में बुलाया

brutally after rape with two minor in madhya pradesh

रायपुर करचुलियां थाने के इंचार्ज एपी सिंह ने बताया कि सोनी ने पडोस में रहने वाली किशोरी को 100 रुपये देकर पडोस की दुकान से नारियल लाने के लिए भेजा था। बच्ची उसकी बात मानकर सामान लेने चली गई जब वह वापस लौटी तो सोनी ने उसे घर के अंदर खींच कर एक कमरे में बंद कर दिया।

इसके बाद उसके सिर पर इस कदर हैवान सवार हुआ कि उसने बच्ची से कई कई बार रेप किया। इसके बाद उसके चंगुल से छुटकर बच्ची जैसे तैसे अपने घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। बच्ची के मुंह से घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के पैरों तले से धरती खिसक गई।

वो उसे लेकर तुंरत पुलिस थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। थाना इंचार्ज एपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने बच्ची को लेकर जाकर उसका मेडिकल कराया तो उसके साथ हुई हैवानियत ने उन्हें भी अचंभे में डाल दिया। मासूम के प्राइवेट पार्ट से लकड़ी के टुकड़े निकले।

आरोपी को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं

brutally after rape with two minor in madhya pradesh

उसे गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी सोनी के खिलाफ पुलिस ने धारा 376 (बलात्कार) और 342 (बंधक) के अलावा पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

एपी सिंह के अनुसार जब आरोपी सोनी को गिरफ्तार किया गया तब उसके चेहरे पर किसी तरह का पछतावा भी नहीं दिख रहा था। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने कहा, 'हां मैने यह किया, यह अचानक हो गया'।

स्‍थानीय लोगों ने बताया कि सोनी इससे पहले भी इसी तरह एक बच्ची के साथ बलात्कार कर चुका है लेकिन तब परिजनों ने उसके खिलाफ कोई शिकायत नहीं की जिससे वह साफ साफ बच गया। पुलिस का कहना था कि अगर उस समय उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाता तो एक मासूम की जिंदगी अब बच सकती थी।

पांच साल की बच्ची को घर से उठाकर किया रेप

brutally after rape with two minor in madhya pradesh

वहीं इसी तरह की एक अन्य घटना ग्वालियर जिले के दाबरा क्षेत्र में सामने आई जहां एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार किया गया। उसे भी गंभीर चोटें आई हैं जिसके बाद उसे ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय आरोपी नरेश राजाराम ने आधी रात को बच्ची का उसके घर के पास से अपहरण कर लिया। आरोपी इसके बाद उसे एक सुनसान जगह लेकर पहुंचा और उसका बलात्कार किया।

बच्ची के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पडोसियों की आंख खुल गई। वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed