फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bride gave birth to child on her marriage

हैरतअंगेजः फेरे लेते वक्त दुल्हन बन गई मां

Sat, 22 Feb 2014 12:24 PM IST
Updated Sat, 22 Feb 2014 12:24 PM IST
विज्ञापन
bride gave birth to child on her marriage

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में एक दुल्हन वैवाहिक रस्मों के दौरान ही मां बन गई। बारात लौटने की नौबत आ गई, लेकिन दूल्हा जिद पर अड़ गया कि मैं तो शादी करूंगा ही। दूल्हे की जिद पर सबको झुकना पड़ा और शादी की सभी रस्में पूरी की गईं।

विज्ञापन


डिंडौरी जिले के मानसिंह बारात लेकर को अजवार गांव पहुंचा। बारात पहुंचने पर वैवाहिक रस्मों का दौर चल रहा था, तभी खबर आई कि दुल्हन को प्रसव हुआ है।

खबर मिलते ही दोनों पक्ष के लोगों के पांव से जमीन खिसक गई। लोग बौखला गए। शादी के घर में बिना शादी किए बारात लौटाने की तैयारी की जाने लगी।

दूल्हे की जिद

bride gave birth to child on her marriage

सभी लोग बारात लौटाने की तैयारी कर रहे थे कि दूल्हे ने ऐसा करने से मना कर दिया। दूल्हे ने यह बात साफ कर दी कि वह इसी लड़की से शादी करेगा। उसने सभी को यह भी बता दिया कि वह पहले से इस बात को जानता था। और दोनों का ही मिलना-जुलना शादी के लगभग एक साल पहले से चल रहा था।

लेकिन दुल्हन के प्रसव के बाद बाकी रस्में एक दिन के लिए रोक दी गईं और बाद में एक दिन बाद नई दुल्हन अपने शिशु के साथ घर लौटी।

दूल्हे का कहना था कि यह हम दोनों का प्रेम है, जो कुछ भी हुआ उससे हम दोनों जुड़े हुए हैं। इसीलिए शादी न करना या बारात लौटा देने का सवाल ही नहीं उठता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed