{"_id":"63ce69130bf80667fa0e3b49","slug":"borrower-troubled-by-usurer-commits-suicide-in-shahdol-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सूदखोर की चालाकी ने ली कर्जदार की जान, 60 हजार का कर्ज कुछ ही महीनों में बना दिया छह लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सूदखोर की चालाकी ने ली कर्जदार की जान, 60 हजार का कर्ज कुछ ही महीनों में बना दिया छह लाख
Mon, 23 Jan 2023 04:32 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:32 PM IST
सार
40 वर्षीय बिंदेश पिता रामा दहिया पेशे से ड्राइवर है। उसने गांव में ही रहने वाले श्याम सुंदर गुप्ता से दो-दो, तीन-तीन हजार करके करीब 60 हजार रुपये कर्ज ले लिया था। इसके एवज में सूदखोर ने उससे अब करीब 6 लाख रुपये की मांग रहा था।
विज्ञापन
शहडोल में सूदखोर से परेशान कर्जदार ने फांसी लगाकर जान दे दी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के शहडोल में सूदखोरी के जाल में उलझकर एक कर्जदार को जान गंवानी पड़ी। सूदखोर से साठ हजार रुपए कर्ज लिया था, वह चंद माह में छह लाख हो गया है। वसूली के लिए सूदखोर लगातार दबाव डाल रहा था। आखिरकार कर्जदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर का है। बताया गया कि कोतवाली थाना अंतर्गत कल्याणपुर में रहने वाला 40 वर्षीय बिंदेश पिता रामा दहिया पेशे से ड्राइवर है। उसने गांव में ही रहने वाले श्याम सुंदर गुप्ता से दो-दो, तीन-तीन हजार करके करीब 60 हजार रुपये कर्ज ले लिया था। इसके एवज में सूदखोर ने उससे अब करीब 6 लाख रुपये की मांग रहा था। वह दिए गए कर्ज के ब्याज पर ब्याज जोड़ता जा रहा था।
परिजनों का कहना है कि गत दिवस सूदखोर द्वारा बिंदेश को रुपये के लिए डराया-धमकाया गया था। आए दिन प्रताड़ित करता रहता था, इसी से तंग आकर उसने सोमवार सुबह अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना के समय उसकी बेटी घर पर मौजूद थी। जबकि पत्नी कहीं शादी में गई हुई थी। जानकरी लगने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुची। परिवारजनों ने भी सूदखोर पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है।