फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bodies of 5 siblings found in a well in Madhya Pradesh, father absconded along with his two wives

मध्य प्रदेश में कुएं में मिले पांच भाईयों के शव, दो पत्नियों के साथ पिता फरार

Thu, 11 Oct 2018 12:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Thu, 11 Oct 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
bodies of 5 siblings found in a well in Madhya Pradesh, father absconded along with his two wives

मध्य प्रदेश के बरवानी जिले के चिखली गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। बुधवार को यहां एक कुएं में पांच बच्चों के शव उतराते मिले। पांचों भाई थे, सभी की आयु तीन से सात साल के बीच थी। घटना के बाद से बच्चों का पिता अपनी दोनों पत्नियों के साथ फरार है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। 

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक ओंकार सिंह कलेश ने बताया कि जिन परिस्थितियों में बच्चों की मौत हुई है, उसकी जांच की जा रही है। स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बच्चों का पिता भरत सिंह (40) अपनी दो पत्नियों के साथ फरार है। उन्हें तलाश करने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। 

विज्ञापन

पारिवारिक विवाद हो सकता है कारण

जानकारी के मुताबिक, गांव के एक व्यक्ति ने कुएं में बच्चों के शव देखे। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। ग्रामीणों के मुताबिक भरत सिंह की दो पत्नियां थीं, जिसके चलते परिवार में लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। भरत सिंह को पहली पत्नी सुंदरी बाई (36) से चार बच्चे थे और दूसरी पत्नी अनीता बाई (30) से एक बेटा था। 

ग्रामीणों में कानाफूसी है कि पारिवारिक विवाद ही इश घटना का कारण है। वहीं, पुलिस के मुताबिक इस बात की जांच की जा रही है कि बच्चों की मौत और भरत सिंह के भागने का क्या कारण है। 

पंजाब के फरीदकोट में महिला व दो बच्चों की हत्या

ऐसी ही एक घटना पंजाब में भी हुई। मंगलवार को पंजाब के फरीदकोट शहर में एक 28 वर्षीय महिला और उसके दो बेटे मृत पाए गए थे। महिला के इलेक्ट्रीशियन पति ने बताया कि मंगलवार को जब वह सुबह नौ बजे काम से वापस घर आया। उसने पुलिस को बताया कि सोमवार को किसी व्यक्ति ने उसकी पत्नी को धमकी दी थी। उसका कहना है कि उसी व्यक्ति ने हत्या की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed