फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bloody conflict in Bhopal: Shots fired in minor dispute of children, 8 people including children injured

भोपाल में खूनी संघर्ष: बच्चों के मामूली विवाद में चली गोलियां, बच्चे समेत 8 लोग घायल

Sun, 27 Mar 2022 10:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 27 Mar 2022 10:43 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में बच्चों के मामूली विवाद ने दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। ऐशबाग इलाके में जमकर गोलियां चली। घटना में एक बच्चे समेत 5 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Bloody conflict in Bhopal: Shots fired in minor dispute of children, 8 people including children injured
ऐशबाग में गोली के छर्रे से घायल शख्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में बच्चों के मामूली विवाद ने दो परिवारों के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। ऐशबाग इलाके में जमकर गोलियां चली। घटना में एक बच्चे समेत 8 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर एसीपी सांई कृष्णा थोटा भी पहुंचे।
विज्ञापन

 
एसीपी सांई कृष्णा थोटा ने बताया कि दो दिन पहले का विवाद है। दो बच्चों में मारपीट होने के बाद दो परिवारों में विवाद हुआ था। महिला एक परिवार के घर गई थी। तब दोनों परिवार लड़ लिए थे। इसमें महिलाओं को चोट आई थी। इसके बाद एशबाग थाने में काउंटर मुकदमा दर्ज हुआ था। दोनों परिवार में समझौता भी हो गया था। एक परिवार में ब्यावरा से कुछ रिश्तेदार आई। जिसके बाद वह दोबारा उस परिवार से बातचीत करने गए। इस पर विवाद फिर गरमा गया। इसमें एक पक्ष की तरफ से छर्रे वाली लाइसेंसी बंदूक से फायर हुआ है। कुछ लोग छर्रे लगने से घायल हुए है। घटना में कुल 8 लोग घायल हुए है। इस मामले में 6 आरोपी एक महिला और पांच पुरुष है। जिनको पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। घायलों के परिवार ने लक्ष्मण खटीक, पुरुषोत्मम खटीक, अर्जुन खटीक, अरविंद खटीक समेत 6 लोगों पर गोली चलाने और हमला करने का आरोप लगाया है।      
विज्ञापन

  
लाइसेंसी बंदूकों का शुरू होगा वेरिफिकेशन
एसीपी जोन-1 ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते थाना क्षेत्र के लाइसेंसी बंदूकों के वेरिफिकेशन एक-दो दिन में शुरू किए जाएंगे। इसमें उनके लाइसेंस की वैधता की जांच की जाएगी। साथ ही यदि लाइसेंस लेने वाले किसी व्यक्ति या उसके परिवार में किसी पर अपराध दर्ज होता है तो लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed