फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bloody clash in land dispute in Rajgarh Youth shot admitted to district hospital in critical condition

MP News: राजगढ़ में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष; युवक को मारी गोली, गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती

Thu, 11 May 2023 12:16 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 11 May 2023 12:16 PM IST
सार

राजगढ़ में दो पक्षों के बीच चला आ रहा ज़मीनी विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। जगन्नाथ सोंधिया ने दूसरे पक्ष के दिलीप सोंधिया पर लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। गोलीबारी में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। 

विज्ञापन
Bloody clash in land dispute in Rajgarh Youth shot admitted to district hospital in critical condition
ज़मीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ जिले में ज़मीनी विवाद को लेकर होने वाले झगड़े जब शिकवा शिकायतों से नहीं सुलझते तो खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लेते हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार को राजगढ़ जिले के छापीहेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कंडेली गांव में देखने को मिला है, जहां पूर्व से चला आ रहा ज़मीनी विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। विवाद में एक व्यक्ति पर बंदूक से फायर कर दिया गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। जिला  अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


छापीहेड़ा थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने बताया कि कंडेली गांव में एक ही परिवार के जगन्नाथ सोंधिया और दिलीप सोंधिया के बीच लगभग 20 वर्षों से ज़मीनी विवाद चला आ राहा था। बुधवार को उसी विवाद को लेकर इनकी आपस में कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लिया और जगन्नाथ सोंधिया ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से दिलीप सोंधिया पर फायर कर दिया, जिससे दिलीप के पैर और हाथ में छर्रे लगे हैं, जिसे छापीहेड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। आरोपी जगन्नाथ के खिलाफ छापीहेड़ा थाने में धारा 307 IPC के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जा चुका है। आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed