{"_id":"6479e5961cfd8286c301493b","slug":"bjp-s-mandal-president-s-brother-accused-of-rape-no-action-even-after-a-week-of-complaint-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: भाजपा के मंडल अध्यक्ष के भाई पर दुष्कर्म का आरोप, शिकायत के एक हफ्ते बाद भी कार्रवाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: भाजपा के मंडल अध्यक्ष के भाई पर दुष्कर्म का आरोप, शिकायत के एक हफ्ते बाद भी कार्रवाई नहीं
Fri, 02 Jun 2023 06:20 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 02 Jun 2023 06:20 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष के भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पड़ोसी महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। एक हफ्ते बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चौरई के कुंडा से भाजपा के मंडल अध्यक्ष के भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पड़ोस में रहने वाली महिला ने थाने में औपचारिक शिकायत देकर एफआईआर कराई है। इसके बाद भी एक सप्ताह से अधिक हो गया और आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। चुनावी सरगर्मियों के बढ़ते ही यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा के भाई दुर्गाप्रसाद वर्मा पर आरोप है कि उसने पड़ोसी महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस को की गई शिकायत में कहा गया है कि विवाहिता घर पर अकेली थी। तब दुर्गाप्रसाद वर्मा अचानक घर में घुस आया। उसने धमकाया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। दुर्गाप्रसाद के छोटे भाई की पत्नी जनपद उपाध्यक्ष भी हैं। सोशल मीडिया पर आरोपी का फोटो वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
शादी का प्रलोभन देकर किया दुष्कर्म
फिटनेस सेंटर में काम करने वाली एक विवाहिता को शादी का प्रलोभन दिया और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला भी सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि नागपुर रोड पर एक फिटनेस सेंटर में काम करने वाली महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। उसके विवाह को पांच साल हो गए है। पति से नहीं बनी और तलाक का मुकदमा चल रहा है। इस बीच इमामबाड़ा निवासी जुनैद पिता अयूब खान ने उसे झांसे में लिया और शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करता रहा। अब विवाह से मुकर गया है। पुलिस ने जुनैद खान के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
