फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP President JP Nadda hits back to Rahul Gandhi during Madhya Pradesh Jansamvad Rally

मध्यप्रदेश जनसंवाद रैलीः नड्डा बोले- चीन से राजीव गांधी फाउंडेशन को मिली मोटी रकम

Thu, 25 Jun 2020 05:16 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 25 Jun 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
BJP President JP Nadda hits back to Rahul Gandhi during Madhya Pradesh Jansamvad Rally
जेपी नड्डा - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश की वर्चुअल जनसंवाद रैली को संबोधित करते हुए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चीन सीमा विवाद को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। नड्डा ने कहा कि 2017 दोकलम गतिरोध के दौरान राहुल गांधी गुप्त रूप से भारत में चीन के राजदूत के साथ दिल्ली में वार्ता कर रहे थे। आज गलवां घाटी को लेकर भी कांग्रेस देश को गुमराह कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि चीन से राजीव गांधी फाउंडेशन को मोटी रकम मिली है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गलवां घाटी में हुई घटना पर भी कांग्रेस ने राजनीति की है। ये वही कांग्रेस है, जब 2017 के अगस्त में चीन और भारत का विवाद चल रहा था, उस समय राहुल गांधी चीन के राजदूत के साथ गुपचुप मुलाकात कर रहे थे।
विज्ञापन


नड्डा ने वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि गलवां घाटी के विषय को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कहा कि मोदी जी देश के लिए हम सब एक साथ खड़े हैं, आप आगे बढ़ें हम सभी साथ हैं। सिर्फ एक परिवार ने उनकी नीयत और नीति पर प्रश्न खड़े करने शुरू किए।
विज्ञापन
विज्ञापन




भ्रष्टाचार के बहुत रूप होते हैं, लोगों को अपने पक्ष में करने के बहुत से तरीके होते हैं। और आज चीन के खिलाफ ऐसे खड़े हैं कि इनसे बराबर का कोई प्रहरी ही नहीं हो। एक परिवार की गलतियों के कारण 43 हजार वर्ग किमी. भूमि चली गई।

चीन और कांग्रेस का गुपचुप रिश्ता

भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि ये चीन से फंड लेते हैं और उसके बाद स्टडी कराते हैं, जो देश के हित में नहीं है। ये उसके लिए वातावरण तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि देश जानना चाहता है कि राजीव गांधी फाउंडेशन को इतना पैसा किस बात के लिए दिया गया था और उन्होंने देश में क्या स्टडी की थी, ये भी देश जानना चाहता है।

उन्होंने कहा कि आज मैंने टीवी में देखा और दंग हूं कि राजीव गांधी फाउंडेशन को 2005-06 में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना और चीन की एंबेसी ने मोटी रकम राजीव गांधी फाउंडेशन को दी। ये है चीन और कांग्रेस का गुपचुप रिश्ता।

नड्डा ने कहा कि जब-जब देश संकट में आया तब चाहे हम जनसंघ हों या भाजपा, हमेशा देश के साथ खड़े रहे। लेकिन मुझे दु:ख के साथ कहना पड़ रहा है कि आज जब देश संकट में आया तब कांग्रेस ने सिर्फ देश को बदनाम करने का काम किया।

सिंधिया में बोल्ड फैसले लेने का दम

वर्चुअल रैली के दौरान कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। सिंंधिया हाल ही में राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राजनीति में बोल्ड फैसला लेना और सही फैसले के साथ खड़ा होना, इसके लिए बहुत बड़ा जिगरा चाहिए होता है और वो जिगरा ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने दिखाया है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed