फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP MLA Thakurdas Nagvanshi dance on DJ from Pipariya in Narmadapuram district went viral

MP News: तुझको ही दुल्हन...गाने पर BJP नेत्रियों के साथ विधायक ने किया डांस,कांग्रेस बोली- गजब की विकास यात्रा

Tue, 07 Feb 2023 04:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 07 Feb 2023 04:45 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में नर्मदापुरम जिले के पिपरिया से बीजेपी विधायक का डीजे पर नाचने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। हिंदी फिल्म के गाने 'तुझको ही दुल्हन बनाऊंगा, वरना कुंवारा मर जाऊंगा' पर विधायक जमकर नाच रहे हैं।
 

विज्ञापन
BJP MLA Thakurdas Nagvanshi dance on DJ from Pipariya in Narmadapuram district went viral
BJP नेत्रियों के साथ विधायक ने किया डांस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नर्मदापुरम जिले के पिपरिया से बीजेपी विधायक ठाकुरदास नागवंशी डीजे पर नाचने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। हिंदी फिल्म के गाने तुझको ही दुल्हन बनाऊंगा, वरना कुंवारा मर जाऊंगा पर विधायक जमकर नाच रहे। उनके साथ में बीजेपी के स्थानीय महिला-पुरुष भी नाचते दिख रहे।

विज्ञापन


वीडियो को लेकर कांग्रेस ने इसे आड़े हाथों लिया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल ने वीडियो को विकास यात्रा से जोड़कर तंज कसा है। उन्होंने लिखा कि गजब की विकास यात्रा हो रही है पिपरिया में। सोमवार रात को पुष्पराज पटेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो को शेयर कर कैप्शन लिया है। हालांकि इस वीडियो को विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का बताया।
विज्ञापन


उनका कहना है कि गरीब और पात्र 32 जोड़ों की शादी कन्यादान योजना से हुई। उन बेटों की सामूहिक बारात निकाली गई। बारात में शामिल हर एक व्यक्ति ने डांस किया। कौन बारात में डांस नहीं करता। विधायक ने कहा बारात में जो महिलाएं है वो मेरी बहन-बेटी, माता के स्वरुप है। घर परिवार की शादियों में भी सभी मिलकर डांस करते है। इसमें क्या गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed