{"_id":"5759a0f24f1c1b17489c5584","slug":"bjp-mla-rajendra-dadu-passes-away-after-a-tragic-accident-while-travelling-from-indore-to-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश के सीहोर से भाजपा विधायक राजेंद्र दादू की भीषण सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश के सीहोर से भाजपा विधायक राजेंद्र दादू की भीषण सड़क हादसे में मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 09 Jun 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
राजेंद्र दादू की एक दुर्घटना में मौत हो गई है।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के सीहोर में भारतीय जनता पार्टी के लिए विधायक राजेंद्र दादू की एक दुर्घटना में मौत हो गई। वो इंदौर से भोपाल जा रहे थे। 54 वर्षीय दादू बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा सीट से विधायक थे। वो भाजपा की विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए भोपाल आ रहे थे।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद भोपाल में आयोजित की जाने वाली विधायक दल की बैठक स्थगित कर दी गई। दादू बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा से वर्ष 2008 और 2013 में विधायक चुने गए थे। दादू के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और चार बेटियां हैं। दादू 2008 और 2013 में विधानसभा के लिए विधायक चुने गए थे।
विज्ञापन
उनका जन्म छत्तीसगढ़ (1962 के मध्य प्रदेश) में 30 अगस्त 1962 को हुआ था और वो भाजपा के बड़े आदिवासी नेताओं में से एक थे।
