फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bjp leader say hindu's are coward

केंद्रीय मंत्री गिरिराज बोले, 'हिन्दू होता है डरपोक'

Mon, 03 Aug 2015 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भोपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, भोपाल Updated Mon, 03 Aug 2015 11:35 AM IST
विज्ञापन
bjp leader say hindu's are coward

अपनी विवादित टिप्पणियों के लिए पहचाने जाने वाले केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने फिर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ‘हिंदू डरपोक होता है, सहिष्णु नहीं।

विज्ञापन


सनातनी हिंदू बंटा हुआ है, लिहाजा किसी भी स्थिति का सामना करने में वह घबराता है।’ सिंह नर्मदा पूजन के लिए मध्य प्रदेश के अमरकंटक पहुंचे हुए हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि हिंदू धर्म को बचाने के लिए साधु संतों को आगे आना होगा, क्योंकि राजनीतिक दलों से हिंदुओं का भरोसा उठता जा रहा है।

फांसी का विरोध करने वालों को भी लिया आड़ें हाथ

bjp leader say hindu's are coward

दो दिन के प्रवास पर आए गिरिराज सिंह ने आतंकी याकूब मेमन की फांसी का विरोध करने वालों को भी आड़े हाथों लिया। उनका कहना था कि मेमन कोई शहीद भगत सिंह नहीं था।

उसने 1993 के मुंबई बम कांड की साजिश रची थी। फांसी को अनुचित बताने वाले दरअसल देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं।

पंजाब के गुरदासपुर में हुई आतंकी घटना की निंदा करते हुए सिंह ने कहा कि भारत सरकार पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed