फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP leader said before pm modi country is begger

'मोदी के पीएम बनने से पहले देश था भिखमंगा'

Sun, 04 Oct 2015 01:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Oct 2015 01:10 PM IST
विज्ञापन
BJP leader said before pm modi country is begger

अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश के नेता नंद कुमार चौहान एक बार फिर अपने बयान के कारण सुर्खियों में आ गए हैं।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के सागर में एक कार्यक्रम के दौरान नंद कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कुछ ऐसा कह गए जो उन्हें नहीं कहना था।

उन्होंने पीएम मोदी को असाधारण व्यक्ति बताया और कहा कि 'मोदी जी के पीएम बनने के बाद हमारी इमेज वैश्विक स्तर पर कहां से कहां पहुंच गई है।उनके पीएम बनने से पहले देश भिखमंगा था, और मोदी जी के आने के बाद देश तरक्की कर रहा है।'
विज्ञापन

ये ईश्वर की कृपा

BJP leader said before pm modi country is begger

नंद कुमार इतने पर ही नहीं रुके बल्कि उन्होंने कहा कि 'शिवराज का मुख्यमंत्री बनना ईश्वर की कृपा है। शिवराज ने प्रदेश के सात करोड़ लोगों की जिंदगियों में खुशियों का रंग भरा है।'

ऐसा पहली बार नहीं है कि चौहान अपने बयान के कारण चर्चा में आए है। इससे पहले उन्होंने शिक्षकों के एक आंदोलन पर प्रतिक्रिया देने के दौरान कहा था कि 'शिक्षक चना-फुटाने खाने वाले हैं, जिसका काफी विरोध हो चुका था। जिसके बाद वो अपने बयान से पलट गए थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed