फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP Kailash Vijayvargiya said, if win in Jhabua, We will change Madhya Pradesh CM Kamal nath

कैलाश विजयवर्गीय का दावा- झाबुआ सीट जीते तो मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बदल देंगे 

Mon, 14 Oct 2019 08:15 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 14 Oct 2019 08:15 AM IST
विज्ञापन
BJP Kailash Vijayvargiya said, if win in Jhabua, We will change Madhya Pradesh CM Kamal nath
Kailash Vijaywargiya - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश की झाबुआ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि अगर भाजपा यहां से जीती, तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। उन्होंने कहा कि जनता अगर यहां से हमें जीत दिलाती है, तो मैं गारंटी देता हूं कि हम(भाजपा) प्रदेश का मुख्यमंत्री बदल देंगे। 

विज्ञापन

 


रविवार को झाबुआ में पार्टी प्रत्याशी भानु भुरिया के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता विजयवर्गीय ने कहा कि यह उपचुनाव प्रदेश की राजनीति के लिए अहम है, क्योंकि यह राज्य की कमलनाथ सरकार का भविष्य तय करेगा। राज्य की कमलनाथ सरकार की तकदीर का फैसला करने का जिम्मा यहां के मतदाताओं के हाथों में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयवर्गीय ने कहा कि यहां की जनता भाजपा को जिताए और वह राज्य की कमलनाथ सरकार को हटाने का जिम्मा लेते हैं। उन्होंने राज्य सरकार के कार्यों की आलोचना करते हुए कहा कि उसने अपने वादे के अनुरूप किसानों की कर्जमाफी नहीं की है।

उन्होंने कहा कि तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी ने 10 दिनों में दो लाख रुपयों तक की कर्जमाफी का वादा किया था और ऐसा नहीं होने पर मुख्यमंत्री को बदलने की बात कही थी। किसानों के कर्ज अभी तक माफ नहीं हुए हैं, यह बात ज्योतिरादित्य सिंधिया और अन्य कांग्रेस के नेता भी कह रहे हैं।

झाबुआ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। यहां के पूर्व विधायक जीएस डामोर बीते आम चुनाव 2019 में रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से उम्मीदवार थे और उन्होंने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। अब वह लोकसभा सांसद हैं। इस स्थिति में झाबुआ विधानसभा सीट पर उपचुनाव की स्थिति बनी। 

आम चुनाव में भाजपा की जीत से कांग्रेस को मिली थी राहत

मालूम हो कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 29 में से 28 सीटें जीत कर मध्यप्रदेश में कांग्रेस का लगभग सूपड़ा साफ कर दिया था। सीएम कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ की जीत के साथ कांग्रेस केवल एक सीट (छिंदवाड़ा) निकाल पाई थी। सत्ता में रहते हुए प्रदेश में कांग्रेस की हुई शर्मनाक हार के बीच  रतलाम-झाबुआ सीट पर भाजपा की जीत, कांग्रेस के लिए राहत लेकर आई थी। यहां से सांसद निर्वाचित हुए जीएस डामोर के विधायक पद से इस्तीफा देने के साथ ही कांग्रेस प्रदेश में स्पष्ट बहुमत वाली सरकार हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed