फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP candidate from Indore-1 threatened the senior leader of its party publically

अपनी ही पार्टी के नेता को भाजपा उम्मीदवार ने धमकाया, कहा- चुनाव न होते तो दांत तोड़ देता

Sat, 17 Nov 2018 04:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Sat, 17 Nov 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
BJP candidate from Indore-1 threatened the senior leader of its party publically
भाजपा - फोटो : BJP

मध्यप्रदेश में मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में भाजपा की अंदरुनी कलह भी गाहे-बगाहे देखने को मिल रही है। इसी बीच भाजपा के एक उम्मीदवार ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता को सरेआम धमकाया है। भाजपा के इस उम्मीदवार का नाम सुदर्शन गुप्ता है और उन्होंने मध्यप्रदेश की राजनीति में बड़े भैया के नाम से मशहूर विष्णुप्रसाद शुक्ला को धमकाया है।

विज्ञापन


गुप्ता ने शुक्ला को हिस्ट्रीशीटर कहा था। जिसके बाद शुक्ला ने पलटवार करते हुए कहा, 'यदि विधानसभा चुनाव नहीं होते और गुप्ता तब मेरे खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करता तो मैं घूंसा मारकर उसके दांत तोड़ देता। क्योंकि चुनाव में गुप्ता मेरी पार्टी के उम्मीदवार हैं और उनके सामने मेरा बेटा चुनाव लड़ रहा है, इसी वजह से इस परिस्थिति में मैं शांत होना बेहतर समझता हूं।'
विज्ञापन




सुदर्शन गुप्ता इंदौर विधानसभा सीट नंबर-1 से भाजपा विधायक होने के साथ ही राज्य इकाई के उपाध्यक्ष भी हैं। 28 नवंबर को होने वाले चुनाव में भाजपा ने उन्हें फिर से मैदान में उतारा है। इस सीट से उनके खिलाफ कांग्रेस ने विष्णुप्रसाद शुक्ला के बेटे संजय शुक्ला को टिकट दिया है। गुप्ता ने हालिया चुनावी कार्यक्रम में शुक्ला को हिस्ट्रीशीटर बताया था और उन्हें तीन बार टिकट देने को गलती कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुप्ता के इस बयान पर काफी विवाद हुआ था। जिसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को आगे आना पड़ा था। विजयवर्गीय ने कहा था, 'गुप्ता के मुंह से उत्तेजना में बड़े भैया (शुक्ला) के लिए गलत शब्द निकल गए थे। बड़े भैया भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। कांग्रेस के पूर्ववर्ती शासनकाल में उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराए गए थे। जहां तक मैं जानता हूं, उन्होंने अपने जीवन में किसी को एक थप्पड़ तक नहीं मारा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed