फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP annoyed with me, but I will send Vadra to jail if in power

मैं वाड्रा को जेल जरूर भेजूंगीः उमा

Tue, 22 Apr 2014 11:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 22 Apr 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
BJP annoyed with me, but I will send Vadra to jail if in power

पिछले सप्ताह उमा भारती ने वाड्रा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वे ना जाने किन-किन कारनामों में शामिल हैं। अगर बीजेपी सत्ता मे आई तो उन्हें जेल में डाल दिया जाएगा।

विज्ञापन


हालांकि इस पूरे मामले को नरेंद्र मोदी ने आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि यदि भाजपा सत्ता में आई तो भी सिर्फ बदला लेने के मकसद से कोई काम नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो उनका पूरा ध्यान उन वादों को पूरा करने में होगा जो उन्होंने जनता से किए हैं।

जरूर जेल भेजूंगीः उमा

BJP annoyed with me, but I will send Vadra to jail if in power

ले‌किन भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने एक बार फिर कहा, "पार्टी भले मुझसे नाराज है लेकिन जब मेरे हाथ में पावर होगी तो मैं 'जमाईबाबू' को जरूर जेल भेजूंगी।"

उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने सारे गलत तरीकों को अपनाते हुए पैसा कमाया है।

सिर्फ इसलिए कि वह सोनिया गांधी के दामाद हैं पूरी कांग्रेस पार्टी उनसे सहमी हुई है। और यहां तक कि कोई मंत्री भी उनके खिलाफ कुछ कार्यवाई न करने के लिए मजबूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed