{"_id":"3894720ff6b65b8bdcdd73b85e067e5c","slug":"bjp-announces-first-list-of-candidate-for-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की पहली सूची, नहीं कटे ज्यादा टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की पहली सूची, नहीं कटे ज्यादा टिकट
जयप्रकाश पाराशर/भोपाल
Updated Fri, 01 Nov 2013 09:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनावों के 147 सीटों के अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
अगली सूची में दो बार चुनाव हारने वाले और अन्य कमजोर प्रत्याशियों के नाम बदल दिए जाएंगे। लंबे समय बाद पार्टी भोपाल उत्तर से मुस्लिम उम्मीदवार आरिफ बेग को टिकट दिया है। पार्टी ने एक सामान्य सीट पर आदिवासी को टिकट देकर चौंका दिया है।
अभी पार्टी ने केवल दो मंत्रियों और 16 विधायकों के टिकट काटे हैं। लेकिन जिनके नाम काटे गए हैं, वे ऐसे विधायक नहीं हैं जो पार्टी का ज्यादा विरोध कर सकें।
विज्ञापन
दो मंत्रियों में से एक आदिवासी देवीसिंह सैयाम (डिंडौरी) और अनुसूचित जाति के रामदयाल अहिरवाल (चांदला) का टिकट काटा गया है। अब जयसिंह मरावी और आरडी प्रजापति इनके स्थान पर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
पिछला चुनाव मामूली अंतर से जीतने वाले विधायकों के नाम भी यथावत रखे गए हैं। जिनमें मंत्री जयंत मलैया शामिल हैं। उनकी सीटें भी नहीं बदली गई हैं।
तीन सांसदों यशोधरा राजे सिंधिया (शिवपुरी), भूपेंद्र सिंह (खुरई) और केडी देशमुख (कटंगी) को विधानसभा के टिकट दिए गए हैं। यशोधरा राजे सिंधिया केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ हैं। सिंधिया घराने के गढ़ ग्वालियर में भाजपा ने जयभानसिंह पवैया को टिकट दिया है।
उम्मीद की जा रही थी कि पार्टी विधायकों और मंत्रियों के खिलाफ सत्ता-विरोधी (एंटी-इनकंबेंसी) रुझान को बेअसर बनाने के लिए कम से कम 40 फीसदी विधायकों और मंत्रियों के नाम काट सकती है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार अभी उन नामों पर फैसला किया गया है जिनकी विजय सुनिश्चित मानी जा रही है। अब पार्टी अगली सूची में उन नामों को काट सकती है, जो दो बार चुनाव हार गए हैं अथवा जहां विधायकों की संभावनाएं कमजोर मानी जा रही हैं।
उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह को खड़गपुर से टिकट दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उम्मीद के मुताबिक बुदनी से ही चुनाव लड़ेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर को गोविंदपुरा से टिकट दिया गया है, उम्मीद की जा रही थी कि उनके स्थान पर उनकी महापौर बहू कृष्णा गौर को टिकट दिया जा सकता है। कैलाश विजयवर्गीय भी महू सीट से चुनाव लड़ेंगे।
अपने बेटे मंदार महाजन के लिए टिकट की दावेदारी करने वाली सांसद सुमित्रा महाजन को निराशा हाथ लगी है। मौजूदा विधायक जीतू जिराती को राऊ से टिकट दे दिया गया है।
दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह के मुकाबले राघौगढ़ से राधेश्याम धाकड़ को टिकट दिया गया है। पहली सूची में केवल 18 महिलाओं को टिकट मिले हैं। लेकिन इस सूची में 19 अनुसूचित जाति और 30 जनजातियों को टिकट दिए गए हैं।
भोपाल में भाजपा के दो विधायकों देवेंद्र पटेल और दिनेश अहिरवार भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। देवेंद्र पटेल 2008 में उमा भारती की पार्टी भारतीय जनशक्ति पार्टी के टिकट पर सिलवानी से चुनाव जीता था।
