Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Young man murdered in Bhopal his body stuffed in box in dam

MP News: भोपाल में युवक की हत्या, लाश को बॉक्स में भरकर डेम में फेंका, चार दिन बाद मिला शव

Sat, 24 May 2025 08:41 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 24 May 2025 08:41 AM IST
सार

पुलिस की जांच में पता चला कि युवक की हत्या में करीब आधा दर्जन लोग शामिल हैं। इनमें से कुछ को हिरासत में लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा कि युवक की एक युवती से दोस्ती भी थी।

विज्ञापन
Young man murdered in Bhopal his body stuffed in box in dam
चार दिन से लापता युवक का शव मिला।

विस्तार

राजधानी भोपाल के कमला नगर में रहने वाले एक युवक की हत्या कर लाश को बॉक्स में भरकर डेम में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग एक बॉक्स लेकर जाते हुए दिखाई दिए थे। घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने चार दिन बाद सीहोर जिले के बिलकिसगंज इलाके में स्टॉप डेम से लाश से भरा हुआ बॉक्स बरामद कर लिया है। उधर, मृतक के परिजनों ने शुक्रवार की सुबह कमला नगर थाने का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। एहतियात के तौर पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इलाके में रहने वाला अर्जुन यादव उर्फ लालू नामक युवक बीती 19 मई को घर से निकला था। उसे एक कैफे चलाने वाले युवक ने मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद से लालू घर नहीं लौटा। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें लालू कैफे के अंदर जाते हुए दिखाई दिया था, लेकिन बाहर निकलते हुए नहीं दिखा। आगे की फुटेज में कुछ लोग एक बॉक्स लेकर बाहर निकलते हुए नजर आए। इसी आधार पर पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने लालू की हत्या कर लाश को बॉक्स में भरकर डेम में फेंकने की बात कबूल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  MP में आज कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, नौतपा में भी होगी बारिश, 7 दिन बदला रहेगा मौसम

बिलकिसगंज में मिला युवक का शव
जांच के दौरान पुलिस ने संदेहियों द्वारा बताए गए स्थान पर छानबीन कराई, लेकिन पहले लालू का कुछ पता नहीं चल पाया। गुरुवार रात को बिलकिसगंज थाना क्षेत्र स्थित ग्राम वीरपुर के स्टॉप डेम से उक्त बॉक्स बरामद किया गया, जिसके अंदर लालू की लाश थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: ब्लड कैंसर से पीडि़त पिता ने बेटे को जहर देखकर खुद लगा ली फांसी, पत्नी की हो चुकी है मौत

परिजनों ने किया थाने का घेराव
लालू की हत्या और शव मिलने की सूचना के बाद परिजन और मोहल्ले वाले काफी आक्रोशित हो गए। शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और अन्य लोग कमला नगर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लालू की हत्या में करीब आधा दर्जन लोग शामिल हैं। इनमें से कुछ को हिरासत में लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि लालू की एक युवती से दोस्ती थी, इसी को लेकर बात करने के लिए उसे बुलाया गया था, जहां उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed