{"_id":"642a9e2d24ccc5de88008a8e","slug":"you-can-easily-book-vande-bharat-express-tickets-through-irctc-app-know-how-much-is-the-fare-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat Express: IRCTC के एप से आसानी से बुक कर सकते हैं वंदे भारत की टिकट, जानिए कितना है किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Bharat Express: IRCTC के एप से आसानी से बुक कर सकते हैं वंदे भारत की टिकट, जानिए कितना है किराया
Mon, 03 Apr 2023 03:07 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 03 Apr 2023 03:07 PM IST
सार
रानी कमलापति से ताज नगरी आगरा का सफर आप चेयरकार से 1270 रुपये और एक्जीक्यूटिव क्लास से 2450 रुपये में तय कर सकते हैं। वहीं, भोपाल से दिल्ली तक का सफर चेयरकार से 1735 और एक्जीक्यूटिव क्लास में 3185 रुपये में तय किया जा सकता है।
विज्ञापन
एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाते हुए पीएम मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अप्रैल को मध्यप्रदेश को प्रदेश की पहली और देश की 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी है। भोपाल के रानी कमलापति से दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक चलने वाली यह ट्रेन लोगों को खूब पसंद आ रही है। भोपाल से दिल्ली तक का सफर वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए अब पहले से भी ज्यादा आसान हो गया है। महज 7 घंटे 45 मिनट में भोपाल से दिल्ली की दूरी तय की जा सकती है। आईआरसीटीसी के एप्लिकेशन के जरिए आप आसानी से वंदे भारत एक्सप्रेस के टिकट बुक कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं वंदे भारत से ग्वालियर, झांसी, आगरा और दिल्ली तक का कितना किराया है।
वंदे भारत एक्सप्रेस को पहले सिर्फ आगरा में स्टॉपेज दिया जा रहा था, लेकिन अब आगरा के साथ ही झांसी और ग्वालियर में भी एक्सप्रेस रूकेगी। रानी कमलापति स्टेशन के बाद सबसे पहले ट्रेन झांसी फिर ग्वालियर और आगरा होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। रानी कमलापति से झांसी तक चेयरकार का किराया 905 रुपये लगेगा वहीं, एक्जीक्यूटिव का किराया 1685 रुपये है। रानी कमलापति से ग्वालियर तक के सफर के लिए चेयरकार से आपको 1055 रुपये चुकाने होंगे, तो वहीं एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 1995 रुपये किराया देना होगा। रानी कमलापति से ताज नगरी आगरा का सफर आप चेयरकार से 1270 रुपये और एक्जीक्यूटिव क्लास से 2450 रुपये में तय कर सकते हैं। वहीं, भोपाल से दिल्ली तक का सफर चेयरकार से 1735 और एक्जीक्यूटिव क्लास में 3185 रुपये में तय किया जा सकता है।