फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Year Ender 2023 These are some special achievements in name of Madhya Pradesh in the year 2023

Year Ender 2023: टाइगर स्टेट बना, महाकाल मंदिर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक साथ तबला बजाकर रचा इतिहास

Wed, 27 Dec 2023 02:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 27 Dec 2023 02:48 PM IST
सार

Year Ender 2023: साल 2023 अब अंत की ओर है और दुनिया नए साल 2024 के स्वागत के लिए बाहें खोल खड़ी है। इस साल में तमाम उपलब्धियां और अच्छी बुरी घटनाओं के साथ कई सुखद अनुभव भी मिले। आइए नजर डालते हैं साल 2023 की उन घटनाओं पर, जिन्होंने पूरे देश में सुर्खियां बटोरी।

विज्ञापन
Year Ender 2023 These are some special achievements in name of Madhya Pradesh in the year 2023
मध्यप्रदेश 2023 की खास खबरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी राज्य होने की वजह से जहां एक ओर नई योजनाएं और घोषणाएं देखने को मिलीं, वहीं दूसरी ओर कुछ घटनाएं ऐसी भी रहीं जो सुर्खियां बनीं। यहां हम आपको 2023 की मध्यप्रदेश से जुड़ी कुछ ऐसी ही खबरों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी चर्चा प्रदेश के साथ-साथ देश में भी हुई।

विज्ञापन




हांगकांग का रिकॉर्ड तोड़ा (23 जनवरी)
आठवें इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल के दौरान हांगकांग का रिकॉर्ड तोड़कर राजधानी भोपाल के छात्रों ने नया कीर्तिमान रचा था। भोपाल में आयोजित इस साइंस फेस्टिवल में 1,600 छात्रों ने ऐरोरोबोट डिजाइन करते हुए यह रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर बना रिकॉर्ड (18 फरवरी)
उज्जैन वासियों ने विश्व रिकार्ड बनाकर जन-भागीदारी का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया था। उज्जैन के लोगों ने महाशिवरात्रि के अवसर पर रामघाट, दत्त अखाड़ा, नृसिंह घाट, गुरुनानक घाट, सुनहरी घाट और भूखीमाता घाट पर एक साथ 18 लाख 82 हजार 229 दीप प्रज्ज्वलित कर नया विश्व रिकार्ड स्थापित किया था। इसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने वर्ल्ड रिकार्ड स्थापित होने का प्रमाण-पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन




लाड़ली बहना योजना लांच (पांच मार्च)
साल 2023 के विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना की चर्चा देश भर में हुई। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लांचिंग के मौके पर कहा था, लाड़ली बहना योजना मेरे दिल से निकली योजना है। बहनें सशक्त होंगी तो परिवार, समाज, प्रदेश और देश सशक्त होगा। बहनों के जीवन को सरल, सुखद बनाना ही मेरे जीवन का ध्येय है। 

शिवराज ने कहा, बहनें अपनी छोटी-मोटी जरुरतों और पैसों की आवश्यकता के लिए परेशान न हों। इसलिए हर महीने बहनों को एक-एक हजार रुपये उपलब्ध कराने की व्यवस्था योजना में की गई। इस योजना में एक हजार रुपये की राशि को तीन हजार रुपये तक ले जाने की बात कही गई है, इस समय 1,250 रुपये दिए जा रहे हैं।

नामीबियाई मादा चीता ने शावकों को दिया जन्म (29 मार्च)
29 मार्च 2023 का दिन बड़ी सौगात लेकर आया था। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ी गई तीन साल की नामीबियाई मादा चीता सियाया ने चार चीता शावकों को जन्म दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2022 को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में अफ्रीका से लाए गए चीते छोड़े थे। इन नर और मादा चीतों द्वारा पहली बार भारत भूमि पर वंश वृद्धि की गई है।



पहली वंदे भारत ट्रेन (एक अप्रैल)
एक अप्रैल का दिन मध्यप्रदेश के लिए कई मायने में ऐतिहासिक दिन रहा। साल 2023 में इस दिन से शराब की दुकानों से लगे शराब पीने के सारे अहाते बंद कर दिए गए थे। इसी दिन मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी।

तीर्थ यात्रा की शुरुआत (13 अप्रैल)
मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में विभिन्न तीर्थ-स्थलों की यात्राएं वायुयान से भी कराने का आदेश जारी हुआ था। मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, जो मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में बुजुर्ग तीर्थ-यात्रियों को हवाई जहाज से तीर्थ-यात्रा करा रहा है।

हर घर जल सर्टिफाइड जिला बना बुरहानपुर (21 अप्रैल)
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले को जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में देश में सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार मिला था। बुरहानपुर ने जल जीवन मिशन से हर घर में नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने की अभूतपूर्व और गौरवपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। बुरहानपुर को देश में पहला हर घर जल सर्टिफाइड जिला बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।



इलाज के लिए भी एंबुलेंस (12 मई)
पशुओं के इलाज के लिए टोल फ्री नंबर 1962 जारी किया गया। बीमार पशु को अस्पताल तक ले जाना बड़ी समस्या होती थी। अब इन एंबुलेंस के आने से पशु चिकित्सालय स्वयं पशुपालक के द्वार पर उपस्थित होगा। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों एवं सभी विकास खंड के लिए 406 पशु चिकित्सा एंबुलेंस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया था।

लाड़ली बहना की पहली किस्त (10 जून)
जबलपुर जिले में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना में बहनों के खातों में मासिक राशि अंतरित करने के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। इस दौरान लाड़ली बहनों के बैंक खातों में योजना की पहली किस्त भेजी गई थी। सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.25 करोड़ बहनों के खाते में कुल 1209.64 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई थी।

एमपी फिर टाइगर स्टेट (1-2 अगस्त)
कूनो नेशनल पार्क में मादा चीतों में से एक मृत पायी गई। पार्क में पिछले चार महीने में नौ चीतों की मौत हुई। 26 मार्च से अगस्त के पहले सप्ताह तक नौ चीतों की मौत हुई थी। देश में सबसे अधिक 785 बाघ मध्यप्रदेश में होने से एक बार फिर टाइगर स्टेट बना एमपी।

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना (22 अगस्त)
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना लांच की गई। मुख्यमंत्री द्वारा बताया गया था कि यह अपने आप में एक अद्भुत योजना है, जो युवाओं को सीखने के लिए प्रेरित करती है, जिससे उनकी स्थाई नौकरी का महत्व प्रशस्त होगा। साथ ही सीखने की प्रक्रिया के दौरान ही उनकी आजीविका भी चलती रहे, इसकी व्यवस्था भी योजना में है।

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में इंदौर प्रथम (23 अगस्त)
इंदौर जिले ने देश में एक बार फिर सफलता का परचम फहराया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023 में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में इंदौर ने प्रथम, भोपाल ने पांचवां, जबलपुर ने 13वां और ग्वालियर ने 41वां स्थान प्राप्त किया था। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023 में दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में प्रथम पांच में से दो पुरस्कार मध्यप्रदेश के खाते में गए। इंदौर को पहला, आगरा को दूसरा, ठाणे को तीसरा, श्रीनगर को चौथा और भोपाल को पांचवां स्थान मिला है।



माउंट एल्ब्रुज पर लहराया तिरंगा (एक सितंबर)
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के ज्वाइंट डायरेक्टर (वित्त) वरुण वडेरिया ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुज पर तिरंगा लहराया। वडेरिया ने इंटरनेशनल फेडरेशन फॉर क्लाइबिंग एंड माउंटेनियरिंग से मान्यता प्राप्त संस्था नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ उत्तराकाशी से माउंटेनियरिंग कोर्स किया है। 

वडेरिया ने बताया कि समुद्र तल से 5,642 मीटर ऊंचे माउंट एल्ब्रुज पर चढ़ाई काफी चुनौतीपूर्ण रही। ऊंचाई पर तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहता है और हवा का बहाव काफी तेज होता है।

सांची बनी देश की पहली सोलर सिटी (छह सितंबर)
रायसेन जिले में स्थित विश्व धरोहर स्मारक स्थल सांची को पहली सोलर सिटी के रूप में लोकार्पित किया गया। सांची सोलर सिटी से वार्षिक 14 हजार टन से अधिक कार्बन डाई आक्साइड के उत्सर्जन में कमी आएगी, जो लगभग दो लाख 38 हजार से अधिक पेड़ों के बराबर है। ईको फ्रेंडली सुविधाओं से पर्यावरण प्रदूषण रुकेगा। ई-व्हीकल को बढ़ावा दिया गया है, चार कमर्शियल चार्जिंग पाइंट तथा तीन ई-रिक्शा चार्जिंग पाइंट स्थापित कर दिए गए हैं। बैटरी वाहनों के चलने से नौ लाख से अधिक मूल्य के डीजल की भी बचत होगी।

TVC ने IATO सम्मेलन में जीता प्रथम पुरस्कार (तीन अक्तूबर)
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा लांच किए गए नए TVC 'जो आया, वो वापस आया, ये है एमपी की माया' को 12 दिन बाद ही राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (IATO) के वार्षिक सम्मेलन में डिजिटल मीडिया एडवरटाइजिंग कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार मिला।

ये खबरें चर्चा में रहीं

  • देश में पहली बार मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा राज्य के सभी जिला और तहसील अदालतों के लिए कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग तकनीकी व्यवस्था का शुभारंभ किया गया
  • ब्रेन डेड पेशेंट के परिवारजनों ने ऑर्गन डोनेशन का निर्णय लिया, उसके बाद जबलपुर से भोपाल के बीच ऑर्गन ट्रांसफर के लिए 650 किलोमीटर का ग्रीन कॉरिडोर बना
  • 21 साल पहले कटनी में एक प्री मैच्योर नवजात बच्ची का जन्म हुआ इलाज के लिए जबलपुर लाया गया, जरूरत से ज्यादा ऑक्सीजन दे देने से उसकी आंखों की रोशनी चली गई थी। आखिरकार, लंबी कानूनी लड़ाई के बाद उपभोक्ता फोरम ने बच्ची के पिता को लगभग 85 लाख रुपये बतौर हर्जाना देने का निर्णय सुनाया था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed