फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   World Economic Forum-2026: CM Dr. Yadav said - Favorable trade policies will give new momentum to development.

वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम-2026: सीएम डॉ. यादव बोले- सुगम व्यापार नीतियों से विकास को मिलेगी नई गति

Thu, 22 Jan 2026 09:02 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 22 Jan 2026 09:02 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस में मध्यप्रदेश को देश का उभरता निवेश केंद्र बताते हुए निवेशकों को राज्य की औद्योगिक संभावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने रोजगार सृजन करने वाले उद्योगों को विशेष सहयोग और प्रोत्साहन देने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
World Economic Forum-2026: CM Dr. Yadav said - Favorable trade policies will give new momentum to development.
सीएम ने निवेशकों के साथ ही राउनटेबल चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम' दावोस में ‘इन्वेस्ट इन इंडिया: मध्यप्रदेश-एक रणनीतिक निवेश केंद्र’ पर आयोजित राउंडटेबल मीटिंग में मध्यप्रदेश को देश के प्रमुख और उभरते निवेश केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में ऑटोमोबाइल, नवकरणीय ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स, वस्त्र, आईटी-आईटीईएस, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क जैसे क्षेत्रों में निवेश के व्यापक अवसरों की जानकारी दी साथ ही अंतर्राराष्ट्रीय एवं घरेलू निवेशकों से इन क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा दी जा रही नीतिगत सहायता और विभिन्न प्रोत्साहनों की जानकारी भी साझा की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Weather Today: मध्यप्रदेश का मौसम फिर बदलेगा मिजाज, 25 जनवरी से मावठा और कोहरे के बाद बढ़ेगी ठिठुरन
विज्ञापन


रोजगार सृजन करने वाले उद्योगों को मिलेगा विशेष सहयोग 
मध्यप्रदेश सरकार निवेश और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सुगम व्यापार वातावरण (ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस) पर केंद्रित नीतियों के माध्यम से विकास को नई गति दे रही है। उन्होंने राज्य की सुदृढ़ अवसंरचना, बेहतर कनेक्टिविटी और जल, भूमि, श्रम और प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुर उपलब्धता को निवेशकों के लिए बड़ी ताकत है। मुख्यमंत्री  ने कहा कि राज्य सरकार उन उद्योगों और व्यवसायों को विशेष सहयोग देगी, जो मध्यप्रदेश में रोजगार और आजीविका के नए अवसर सृजित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यदि किसी निवेश प्रस्ताव को विशेष या अनुकूलित समर्थन की आवश्यकता होगी, तो निवेश प्रोत्साहन के लिए गठित मंत्रिमंडलीय समिति (कैबिनेट कमेटी फॉर इन्वेस्टमेंट प्रमोशन) ऐसे प्रस्तावों पर सकारात्मक रूप से विचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: राज्यपाल भोपाल, सीएम डॉ. यादव उज्जैन और देवड़ा इंदौर में करेंगे ध्वजारोहण, विजयवर्गीय शामिल नहीं होंगे

निवेशकों ने नीतियों को अधिक प्रभावी बनाने सुझाव साझा किए 
राउंडटेबल चर्चा में शामिल निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों ने पर्यटन, मनोरंजन, डिजाइन, नवकरणीय ऊर्जा, निर्यात, रसायन, अल्कोहल, टेक्सटाइल पार्क, वित्तीय क्षेत्र, आईटी–आईटीईएस, जीसीसी और बौद्धिक संपदा जैसे क्षेत्रों में नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर अपने सुझाव साझा किए। इनमें जिरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ, हिताची इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. भारत कौशल, एमोविया की सह-संस्थापक एवं सीईओ सुश्री कैरन बाएर्ट, एंटोरा एनर्जी के सीईओ एंड्रयू पोर्निक, AB InBev के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट अफेयर्स) एंड्रिस पेनेटा, न्यू दिल्ली हब के संस्थापक एवं अध्यक्ष ईशान प्रताप सिंह, एचसीएल टेक्नोलॉजीज के ग्लोबल सीटीओ  कल्याण कुमार शामिल रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार निवेश अनुकूल नीतियों के माध्यम से मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और सशक्त रूप से स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed