{"_id":"65845268329cd4013600cc47","slug":"winter-solstice-longest-night-of-the-year-tomorrow-sun-will-be-on-the-tropic-of-capricorn-at-8-57-in-morning-2023-12-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Winter Solstice: साल की सबसे लंबी रात कल, सुबह 8.57 मिनट पर मकर रेखा पर होगा सूर्य, जानें कहां-कैसा रहेगा दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Winter Solstice: साल की सबसे लंबी रात कल, सुबह 8.57 मिनट पर मकर रेखा पर होगा सूर्य, जानें कहां-कैसा रहेगा दिन
Thu, 21 Dec 2023 08:31 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 21 Dec 2023 08:31 PM IST
सार
इस साल की सबसे लंबी रात 22 दिसंबर की रहने वाली है। इस दिन सूर्य का उत्तरायण आरंभ होगा। इसे शीतकालीन अयनांत कहा जाता है।
विज्ञापन
जानिए क्या होता है विंटर सॉल्सटिस?
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूर्य किरणें 22 दिसंबर को सुबह 8 बजकर 57 मिनट पर मकर रेखा पर लंबवत हो जाएंगी। इसके बाद ये कर्क रेखा की ओर अपनी वापसी यात्रा आरंभ कर रही है। इस कारण उत्तरी गोलार्द्ध के शहरों में शुक्रवार का दिन सबसे छोटा और रात सबसे लंबी होगी। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि विंटर सोलस्टिस का अवसर है, जिसमें अनेक खगोलीय तथ्य समाये हुए हैं।
सारिका के अनुसार पृथ्वी के अपने अक्ष पर झुके हुए सूर्य की परिक्रमा करते रहने के कारण सूर्यकिरणों का कोण किसी स्थान के लिए बदलता रहता है। उत्तरी गोलार्द्ध में अब तक सूर्य दक्षिण दिशा में जाता महसूस हो रहा था। वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो शुक्रवार को 8 बजकर 57 मिनट के बाद सूर्य का उत्तरायण आरंभ हो चुका होगा। विंटर सोलस्टिस की यह खगोलीय घटना 20, 21, 22 या 23 दिसम्बर को हो सकती है। लेकिन 20 या 23 दिसम्बर को यह कम ही होती है। 23 दिसंबर को यह 2303 में होगी।
खरगोन से नीमच की ओर बढ़ने पर दिन रहेगा छोटे में भी छोटा
विज्ञापन
सारिका के अनुसार पृथ्वी के अपने अक्ष पर झुके हुए सूर्य की परिक्रमा करते रहने के कारण सूर्यकिरणों का कोण किसी स्थान के लिए बदलता रहता है। उत्तरी गोलार्द्ध में अब तक सूर्य दक्षिण दिशा में जाता महसूस हो रहा था। वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो शुक्रवार को 8 बजकर 57 मिनट के बाद सूर्य का उत्तरायण आरंभ हो चुका होगा। विंटर सोलस्टिस की यह खगोलीय घटना 20, 21, 22 या 23 दिसम्बर को हो सकती है। लेकिन 20 या 23 दिसम्बर को यह कम ही होती है। 23 दिसंबर को यह 2303 में होगी।
विज्ञापन
खरगोन से नीमच की ओर बढ़ने पर दिन रहेगा छोटे में भी छोटा
| मध्यप्रदेश के नगर | सूर्यादय | सूर्यास्त | दिन की अवधि बढ़ते क्रम में |
| नीमच | 07:11 | शाम 5:49 | 10 घंटे 38 मिनट 10 सेकंड |
| सिंगरौली | 06:38 | शाम 5:16 | 10 घंटे 38 मिनट 27 सेकंड |
| सागर | 06:53 | शाम 5:33 | 10 घंटे 39 मिनट 57 सेकंड |
| रायसेन | 06:56 | शाम 5:38 | 10 घंटे 42 मिनट 03 सेकंड |
| भोपाल | 06:57 | शाम 5:39 | 10 घंटे 42 मिनट 21 सेकंड |
| उज्जैन | 07:03 | शाम 5:46 | 10 घंटे 42 मिनट 40 सेकंड |
| जबलपुर | 06:47 | शाम 5:29 | 10 घंटे 42 मिनट 41 सेकंड |
| नर्मदापुरम | 06:55 | शाम 5:39 | 10 घंटे 44 मिनट 25 सेकंड |
| इंदौर | 07:02 | शाम 5:47 | 10 घंटे 44 मिनट 33 सेकंड |
| हरदा | 06:56 | शाम 5:43 | 10 घंटे 46 मिनट 06 सेकंड |
| छिंदवाड़ा | 06:48 | शाम 5:36 | 10 घंटे 47 मिनट 14 सेकंड |
| बैतूल | 06:52 | शाम 5:40 | 10 घंटे 47 मिनट 49 सेकंड |
| खरगोन | 07:02 | शाम 5:41 | 10 घंटे 49 मिनट 33 सेकंड |
सूर्य की स्थिति को समझातीं सारिका
- फोटो : सोशल मीडिया
कन्याकुमारी से कश्मीर की ओर बढ़ने पर दिन रहेगा छोटे में भी छोटा
| भारत के नगर | सूर्यादय | सूर्यास्त | दिन की अवधि बढ़ते क्रम में |
| अमृतसर | 07:26 | शाम 5:31 | 10 घंटे 05 मिनट 08 सेकंड |
| शिमला | 07:15 | शाम 5:23 | 10 घंटे 07 मिनट 41 सेकंड |
| नई दिल्ली | 07:09 | शाम 5:29 | 10 घंटे 19 मिनट 17 सेकंड |
| गंगटोक | 06:21 | शाम 4:46 | 10 घंटे 24 मिनट 59 सेकंड |
| आगरा | 07:03 | शाम 5:29 | 10 घंटे 25 मिनट 42 सेकंड |
| जयपुर | 07:11 | शाम 5:38 | 10 घंटे 26 मिनट 52 सेकंड |
| जोधपुर | 07:21 | शाम 5:50 | 10 घंटे 29 मिनट 32 सेकंड |
| पटना | 06:31 | शाम 5:03 | 10 घंटे 32 मिनट 30 सेकंड |
| अंबिकापुर | 06:34 | शाम 5:17 | 10 घंटे 42 मिनट 55 सेकंड |
| कोलकाता | 06:12 | शाम 4:57 | 10 घंटे 45 मिनट 07 सेकंड |
| द्वारका | 07:29 | शाम 6:15 | 10 घंटे 46 मिनट 31 सेकंड |
| मुम्बई | 07:07 | शाम 6:06 | 10 घंटे 59 मिनट 29 सेकंड |
| चेन्नई | 06:26 | शाम 5:47 | 11 घंटे 21 मिनट 29 सेकंड |
| बैंगुलरू | 06:37 | शाम 5:59 | 11 घंटे 21 मिनट 53 सेकंड |
| कन्याकुमारी | 06:28 | शाम 6:07 | 11 घंटे 39 मिनट 22 सेकंड |
