फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   wife jumped from 6 feet boundary wall after argue with her husband husband puke after drinking

भोपाल: पति ने बिस्तर पर उल्टी की तो भड़क गई महिला, रात डेढ़ बजे दीवार से कूद दे दी जान

Wed, 05 May 2021 01:33 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 05 May 2021 01:33 PM IST
सार

भोपाल के पंचशील इलाके में एक महिला ने पति के साथ बहस के बाद दीवार से कूदकर जान दे दी। दरअसल, शराब के नशे में धुत होकर पति ने बिस्तर पर उल्टी कर दी थी, जिसके बाद पत्नी 6 फीट ऊंची बाउंड्रीवॉल से छलांग लगा दी।

विज्ञापन
wife jumped from 6 feet boundary wall after argue with her husband husband puke after drinking
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। भोपाल में पंचशील नगर में रहने वाली एक दंपती के बीच बहस हो गई तो महिला ने बाउंड्रीवॉल से कूदकर अपनी जान दे दी। दरअसल, पति ने शराब के नशे में आकर अपने बिस्तर पर उल्टी कर दी थी, जिससे नाराज होकर पत्नी ने बाउंड्रीवॉल से छलांग लगा दी।

विज्ञापन

 
शराब के नशे में धूत पति ने बिस्तर पर की उल्टी
इस बाउंड्रीवॉल की लंबाई करीब छह फीट थी। पत्नी के कूदने पर बेटी ने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने आकर उसकी मदद की और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक इलाज के बाद पत्नी को घर भेज दिया गया लेकिन सुबह एक बार फिर पत्नी की तबीयत बिगड़ गई और आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


पेशे से टेलर था सुनील गुप्ता
हालांकि इसी बीच महिला की मौत हो चुकी थी। टीटी नगर पुलिस के मुताबिक पंचशील नगर निवासी सुनील गुप्ता पेशे से टेलर हैं। इस इलाके में सुनील अपनी 36 वर्षीय पत्नी किरण गुप्ता और बेटी के साथ रहता था। टीआई शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार देर रात सुनील ने नशे में धुत होकर बिस्तर पर ही उल्टी कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के करीब डेढ़ बजे किरण ने छत से छलांग लगा दी
पति की इस हरकत पर सुनील और किरण के बीच बहस छिड़ गई। ये बहस इस हद तक बढ़ गई कि किरण ने रात करीब डेढ़ बजे बाउंड्रवॉल के ऊपर से छलांग लगा दी। इसके बाद बेटी ने शोर मचाया तो घायल किरण को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक इलाज के बाद महिला को छु्ट्टी दे दी। 


इसके बाद सोमवार सुबह छह बजे किरण की एक बार फिर तबीयत खराब हुई और उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन इसी बीच किरण ने दम तोड़ दिया। पड़ोसियों ने इसकी सूचना किरण के घरवालों को दी और उनके भोपाल आने का इंतजार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed