Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Where was the Rs 183 crore from the Bhopal Municipal Corporation’s education cess spent? Schools lack furnitur

भोपाल निगम शिक्षा उपकर के 183 करोड़ कहां खर्च?: स्कूलों को नहीं मिला फर्नीचर-शौचालय,पार्षद ने की जांच की मांग

Thu, 12 Nov 2026 11:10 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Thu, 12 Nov 2026 11:10 AM IST
सार

भोपाल नगर निगम से कांग्रेस पार्षद ने साढ़े चार साल में वसूले गए 183.04 करोड़ रुपये के शिक्षा उपकर का हिसाब मांगा है। उनका आरोप है कि सरकारी स्कूलों के विकास पर सिर्फ 13.25 करोड़ रुपये खर्च हुए, जबकि कई करोड़ के प्रस्ताव अधूरे या निरस्त हो गए। स्कूलों में फर्नीचर और शौचालय जैसी सुविधाएं भी नहीं सुधरीं। पार्षद ने निगम अध्यक्ष और कमिश्नर को पत्र लिखकर जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Where was the Rs 183 crore from the Bhopal Municipal Corporation’s education cess spent? Schools lack furnitur
बीएमसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल नगर निगम में शिक्षा उपकर की वसूली और खर्च को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्डू चौहान ने सवाल उठाया है कि साढ़े चार साल में जनता से शिक्षा उपकर के रूप में वसूले गए 183.04 करोड़ रुपये आखिर कहां खर्च हुए? उनका आरोप है कि सरकारी स्कूलों के विकास पर महज 13.25 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए। ऐसे में करीब 169.8 करोड़ रुपये का हिसाब निगम को देना चाहिए। पार्षद ने निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी और कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार को पत्र लिखकर वर्षवार वसूली, खर्च और शेष राशि का ब्योरा मांगा है। उन्होंने मामले की जांच कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन


प्रस्ताव बने, लेकिन काम जमीन पर नहीं उतरे
जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2022-23 से 2026-27 तक शिक्षा उपकर से 77 कार्यों के लिए 36.48 करोड़ रुपये के प्रस्ताव मंजूर किए गए। इनमें 23.23 करोड़ रुपये के 20 प्रस्ताव ऐसे हैं, जो अधूरे रह गए या निरस्त कर दिए गए। कई मामलों में निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी। कांग्रेस पार्षद का कहना है कि सरकारी स्कूलों में आज भी बच्चों को पर्याप्त फर्नीचर, शौचालय और दूसरी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। ऐसे में शिक्षा उपकर की राशि का वास्तविक उपयोग कहां हुआ, यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-नवंबर में ही कांपने लगा एमपी: सीजन में पहली बार दस डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, अगले चार दिन और गिरेगा तापमान
विज्ञापन
विज्ञापन



85 वार्डों में चुनिंदा जगहों पर ही काम
भोपाल नगर निगम में कुल 85 वार्ड हैं, लेकिन शिक्षा उपकर से विकास कार्य चुनिंदा वार्डों में ही कराए गए। इस मुद्दे पर कांग्रेस अब लोकायुक्त में शिकायत करने की तैयारी भी कर रही है। शिक्षा उपकर संपत्तिकर के साथ तीन प्रतिशत की दर से वसूला जाता है। शहर में पौने चार लाख से अधिक संपत्तियों से निगम हर साल औसतन 400 करोड़ रुपये संपत्तिकर वसूलता है। कांग्रेस ने अब इस राशि के इस्तेमाल और सरकारी स्कूलों की बदहाल सुविधाओं को लेकर निगम से जवाब मांगा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed