Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Weather takes a turn in MP: Night temperatures drop by up to two degrees; Katni is now colder than Pachmarhi.

एमपी में मौसम ने बदली करवट: रात के तापमान में दो डिग्री तक गिरावट, पचमढ़ी से ज्यादा ठंडा कटनी

Mon, 09 Nov 2026 07:28 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 09 Nov 2026 07:28 AM IST
सार

कटनी का करौंदी 11.7 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। भोपाल-इंदौर समेत 15 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे है। 10 नवंबर के बाद ठंडी हवाओं से सर्दी और बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
Weather takes a turn in MP: Night temperatures drop by up to two degrees; Katni is now colder than Pachmarhi.
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में अब रातें तेजी से ठंडी होने लगी हैं। नवंबर की शुरुआत में ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कटनी का करौंदी लगातार दूसरे दिन प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 12.8 डिग्री रहा। भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत प्रदेश के 15 शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम में बदलाव का असर सुबह और रात के समय ज्यादा महसूस हो रहा है। कई शहरों में सुबह धुंध छाने लगी है, जबकि दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना हुआ है। दिवाली पर भी प्रदेशभर में मौसम साफ रहा। हालांकि, सूर्यास्त के बाद ठंडक बढ़ गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

भोपाल में 13.6, इंदौर में 13.7 डिग्री तापमान
न्यूनतम तापमान के आंकड़ों में कटनी का करौंदी सबसे नीचे रहा। इसके अलावा शहडोल के कल्याणपुर में 12.6, रायसेन और पचमढ़ी में 12.8, अमरकंटक में 13.1, दमोह में 13.2 और रीवा में 13.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रहा। इंदौर में 13.7, उमरिया में 13.8, छिंदवाड़ा में 14.4 और जबलपुर में 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पहाड़ियों से उतरती ठंडी हवा बना रही करौंदी को सबसे ठंडा
कटनी का करौंदी लगातार दो रात से प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है। इसकी भौगोलिक स्थिति भी कम तापमान की एक वजह मानी जा रही है। यह क्षेत्र विंध्याचल की पहाड़ियों के ढलान पर बसा है। रात में पहाड़ियों की ऊपरी सतह तेजी से ठंडी होती है। ठंडी और भारी हवा नीचे की ओर उतरती है। इस प्रक्रिया को कैटाबेटिक विंड्स कहा जाता है। कुछ परिस्थितियों में तापमान के उलटाव यानी थर्मल इन्वर्जन से भी निचले इलाकों में ठंड बढ़ जाती है।


10 नवंबर से बदलेगा मौसम, ठंड बढ़ने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, 10 नवंबर से उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश में ठंडी हवाओं का असर बढ़ सकता है। नवंबर के दूसरे सप्ताह से रात के तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं के कारण ठंड का असर ज्यादा दिखाई दे सकता है। ऐतिहासिक आंकड़ों के मुताबिक, ग्वालियर में नवंबर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच चुका है, जबकि उज्जैन में 2.3 डिग्री का रिकॉर्ड दर्ज है।

यह भी पढ़ें-दीपावली-छठ पर रेलवे का इंतजाम: भोपाल मंडल से 24 स्पेशल ट्रेनें चल रहीं, पांच प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाई


नवंबर में बारिश भी बिगाड़ सकती है मौसम का मिजाज
नवंबर के दौरान भोपाल, इंदौर और जबलपुर सहित कई शहरों में बारिश का ट्रेंड रहा है। इस बार भी महीने के शुरुआती दिनों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ था। महीने के तीसरे और चौथे सप्ताह में मौसम प्रणाली सक्रिय होने पर बारिश की संभावना बन सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed