{"_id":"6713c9be9cd677074500f9bc","slug":"weather-night-temperature-dropped-effect-of-cold-will-be-visible-in-two-three-days-rain-occurred-in-7-distr-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather:रात के तापमान में आई गिरावट, दो-तीन दिन में दिखने लगेगा ठंड का असर, इंदौर, समेत 7 जिलों में हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather:रात के तापमान में आई गिरावट, दो-तीन दिन में दिखने लगेगा ठंड का असर, इंदौर, समेत 7 जिलों में हुई बारिश
Sat, 19 Oct 2024 08:33 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sat, 19 Oct 2024 08:33 PM IST
सार
ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के एक्टिव होने से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की जा रही है। शनिवार को इंदौर, समेत 7 जिलों में बारिश हुई। खरगोन में डेढ़ इंच पानी गिर गया। मौसम विभाग का कहना है अगले दो-तीन दिन में ठंड का असर दिखने लगेगा।
विज्ञापन
एमपी की बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश से 15 अक्टूबर को मानसून लौट चुका है, लेकिन सिस्टम की एक्टिविटी की वजह से कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। दरअसल ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के एक्टिव होने से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। शनिवार को इंदौर, रतलाम समेत 7 जिलों में तेज बारिश हुई। खरगोन में डेढ़ इंच पानी गिर गया। धार में भी तेज बारिश हुई। बैतूल, खंडवा और पांढुर्णा जिलों में भी हल्की बारिश का दौर बना रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिन में प्रदेश में बारिश पूरी तरह रुक जाएगी और ठंड का असर दिखने लगेगा। प्रदेश में रात के तापमान में काफी गिरावट आई है। पचमढ़ी में रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि दिन में तेज धूप होने की वजह से कुछ क्षेत्रों में उमस का भी असर देखा जा रहा है। शनिवार को भी राजधानी भोपाल समेत ज्यादातर जिलों में धूप खिली रही कुछ दिनों में हल्की बारिश दर्ज की गई है।
जाने प्रदेश में अगले 24 घंटे में कहां कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया गया है जिसके अनुसार अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत कई जिलों में मौसम साफ रहेगा। यहां धूप रहेगी। वहीं अलीराजपुर, धार, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, ट्रफ मध्य-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक्टिव है, जो लो प्रेशर एरिया के रूप में बदल जाएगी। यह मध्यप्रदेश के दक्षिणी हिस्से से करीब है। इस वजह से बारिश हो रही है।
प्रदेश के इन जिलों में गिरा तापमान
जहां मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में अभी हल्की बारिश दर्ज की जा रही है वहीं प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों के जिलों में गुलाबी ठंड का असर भी शुरू हो गया है। हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिन का तापमान 28.6 डिग्री रहा था, जबकि न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री दर्ज किया गया। बैतूल में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो शुक्रवार को भोपाल में दिन का तापमान 32.8 डिग्री, जबलपुर में 32.6 डिग्री, इंदौर में 31.5 डिग्री, ग्वालियर में 36.5 डिग्री और उज्जैन में 32.4 डिग्री रहा। इधर पिछले 24 घंटे के दौरान बड़वानी, खंडवा, बैतूल, बुरहानपुर, सिवनी, मंडला और पांढुर्णा में भी हल्की बारिश हुई है।