फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Weather: Monsoon has been declared to depart from 29 districts of the state including Bhopal and Indore, heat

Weather: भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के 29 जिलों मे मानसून विदाई की घोषणा, कुछ दिन तक गर्मी कर सकती है परेशान

Sat, 05 Oct 2024 07:34 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 05 Oct 2024 07:34 PM IST
सार

मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के भोपाल,इंदौर समेत 29 जिलों में मानसून विदाई की घोषणा कर दी है। प्रदेश में अब दिन में सूरज की तपिश से लोग बेहाल हो रहे हैं। कई जिलों के तापमान 36 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Weather: Monsoon has been declared to depart from 29 districts of the state including Bhopal and Indore, heat
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में 21 जून को मानसून की एंट्री हुई थी जिसके बाद से लगातार भारी बारिश होती रही। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वहीं रीवा जिले में औसत से कम वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के भोपाल, इंदौर समेत 29 जिलों में मानसून विदाई की घोषणा कर दी है। प्रदेश में अब दिन में सूरज की तपिश से लोग बेहाल हो रहे हैं। प्रदेश के कई जिलों का तापमान  36 डिग्री के ज्यादा दर्ज किया जा रहा है । शनिवार को भोपाल, गुना, दमोह, रीवा, सतना, टीकमगढ़ में भी पारा 35 डिग्री रहा जबकि ग्वालियर का तापमान 36.1 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में अगले 3 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 8 अक्टूबर को जबलपुर और रीवा संभाग में बूंदाबांदी हो सकती है। मानसून की विदाई 10 अक्टूबर तक हो सकती है।
विज्ञापन




बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार- 4 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) सक्रिय हो गया है। जिसका असर अगले तीन-चार दिन में प्रदेश के पूर्वी हिस्से में देखने को मिलेगा। इससे सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, डिंडौरी और अनूपपुर में बूंदाबांदी और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। बाकी के जिलों में तेज धूप खिली रहेगी।
विज्ञापन




अबतक 34 जिलों से विदा हो चुका है मानसून
भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 29 जिलों से मानसून शनिवार को विदा हो गया। मौसम विभाग ने इसकी घोषणा कर दी है। इनमें उज्जैन संभाग के नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर, भोपाल संभाग के भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, ग्वालियर संभाग- गुना, अशोकनगर शामिल हैं। वहीं, इंदौर संभाग के झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, खंडवा, नर्मदापुरम संभाग के हरदा, नर्मदापुरम और सागर संभाग के सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना जिले भी शामिल हैं। इससे पहले 2 अक्टूबर को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी और श्योपुर से मानसून विदा हो चुका है। इस तरह एमपी के 34 जिलों से मानसून जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



20 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंडक
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि 20 अक्टूबर तक प्रदेश में ठंडक बढ़ने का अनुमान है। रात में पारा 20 डिग्री के नीचे पहुंच सकता है। हालांकि, दिन में तापमान 33-34 डिग्री के बीच ही रहेगा। अक्टूबर के आखिरी में दिन के तापमान में भी गिरावट होने लगेगी। दीपावली तक प्रदेश में गुलाबी ठंडक दस्तक देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed