फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Vishwas Sarang says Budhni Medical College building will be full of hi-tech and technology

Bhopal: बुधनी मेडिकल कॉलेज भवन बनेगा हाईटेक और तकनीक से परिपूर्ण, चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग ने दिए निर्देश

Mon, 13 Feb 2023 08:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 13 Feb 2023 08:35 PM IST
सार

बुधनी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज में पैरा-मेडिकल कॉलेज के साथ नर्सिंग भी शामिल किया गया है। सारंग ने भोपाल से होशंगाबाद हाई-वे पर प्रस्तावित बुधनी मेडिकल कॉलेज भवन को भविष्य की जरूरत के हिसाब से तैयार करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Vishwas Sarang says Budhni Medical College building will be full of hi-tech and technology
भोपाल में विकास यात्रा के दौरान पार्वती बाई के वृद्धावस्था पेंशन के लिए सारंग ने खुद पर्चा भरा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को मंत्रालय में बुधनी मेडिकल कॉलेज भवन की डिजाइन के प्रस्तुतिकरण को देखा। बुधनी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज में पैरा-मेडिकल कॉलेज के साथ नर्सिंग भी शामिल किया गया है। सारंग ने भोपाल से होशंगाबाद हाई-वे पर प्रस्तावित बुधनी मेडिकल कॉलेज भवन को भविष्य की जरूरत के हिसाब से तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंत्री सारंग ने कहा कि बुधनी मेडिकल कॉलेज भवन हाईटेक और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस हो। उन्होंने कहा कि बेसमेंट बनाते समय पानी की निकासी आदि की व्यवस्था देखकर प्लानिंग करें। कैम्पस में वॉटर बॉडीज भी विकसित की जाए। गार्डनिंग के लिए पानी की पाइप लाइन आदि की व्यवस्था भवन निर्माण के साथ ही कर ली जाए।
विज्ञापन


केरिकुलम सेंटर भी होगा विकसित
मंत्री सारंग ने पढ़ाई, खेल के अलावा एक्स्ट्रा केरिकुलम सेंटर भी डेवलप करने को कहा। भवन में बच्चों के लिए मनोरंजन कक्ष भी बनाएं। मनोरंजन कक्ष के पास ही स्टेडियम हो। उन्होंने कहा कि मल्टी यूटिलिटी शॉप्स निर्मित की जाएं। बैंक सुविधा लोगों की पहुंच में हो। उन्होंने कहा कि भवन में आवश्यक स्थानों पर यूटिलिटी सर्विसेस उपलब्ध रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-बिल्डिंग का होगा प्रावधान
सारंग ने कहा कि स्कोप ऑफ वर्क में साइनेज को शामिल किया जाए। साइनेज ऐसे हों कि किसी भी मरीज को गाइड की आवश्यकता नहीं पड़े। आईसीयू को विशेषज्ञों से राय लेकर प्राकृतिक रोशनी से लैस करने पर विचार किया जाना चाहिए। इसी तरह से ई-बिल्डिंग जैसा प्रावधान भी करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed