Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Vacant seats in AYUSH colleges in MP: Path to admission to open once again; registration to begin from Novembe

एमपी के आयुष कॉलेजों में खाली सीटें: एक बार फिर खुलेगा प्रवेश का रास्ता, तीन नवंबर से रजिस्ट्रेशन होंगे शुरू

Mon, 02 Nov 2026 04:00 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 02 Nov 2026 04:00 PM IST
सार

प्रदेश के आयुष कॉलेजों में खाली सीटों पर प्रवेश के लिए 3 नवंबर से स्ट्रे वैकेंसी राउंड शुरू होगा। नीट यूजी-2026 के पात्र अभ्यर्थियों को 5 नवंबर तक पंजीयन करना होगा। 7 नवंबर को मेरिट सूची और 14 नवंबर को कॉलेजवार मेरिट सूची जारी होगी। 18 नवंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
Vacant seats in AYUSH colleges in MP: Path to admission to open once again; registration to begin from Novembe
पं. खुशीलाल शासकीय आयुर्वेद संस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के आयुष कॉलेजों में प्रवेश की उम्मीद लगाए बैठे विद्यार्थियों के लिए एक और मौका सामने आया है। बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस पाठ्यक्रमों में खाली रह गई सीटों को भरने के लिए संचालनालय आयुष ने स्ट्रे वैकेंसी राउंड-I (स्टेट कोटा) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत नीट यूजी-2026 में पात्र अभ्यर्थी 3 नवंबर से ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे। खास बात यह है कि इस चरण में पहले की काउंसलिंग में प्रवेश से चूक गए विद्यार्थियों को भी रिक्त सीटों पर अपनी पसंद के कॉलेज चुनने का अवसर मिलेगा, बशर्ते वे निर्धारित पात्रता पूरी करते हों। प्रदेश में आयुष शिक्षा के लिए बड़ी संख्या में कॉलेज और सीटें उपलब्ध हैं, लेकिन काउंसलिंग के अलग-अलग चरणों के बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं। इससे पहले तीसरे चरण की काउंसलिंग के दौरान प्रदेश के 66 आयुष कॉलेजों में कुल 2776 सीटें रिक्त बताई गई थीं। इनमें राज्य कोटे की 2380 और अखिल भारतीय कोटे की 333 सीटों के अलावा नैचुरोपैथी एवं योग की 63 सीटें शामिल थीं। हालांकि, यह तीसरे चरण के समय का आंकड़ा है। स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए वास्तविक रिक्त सीटों की स्थिति 7 नवंबर को जारी की जाएगी। 
विज्ञापन


इस तारीख तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया
ऑनलाइन पंजीयन 3 से 5 नवंबर
दस्तावेज सत्यापन 4 से 6 नवंबर
रिक्त सीटों की जानकारी और मेरिट सूची 7 नवंबर
कॉलेजों की चॉइस फिलिंग 8 से 11 नवंबर
कॉलेजवार मेरिट सूची 14 नवंबर
कॉलेजों में रिपोर्टिंग 16 और 17 नवंबर
अस्थायी प्रवेश 18 नवंबर

अभ्यर्थी अपनी पसंद के कॉलेजों का चयन कर सकेंगे
अभ्यर्थियों को पंजीयन के दौरान अपनी शैक्षणिक और नीट परीक्षा से संबंधित जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी। दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित हेल्प सेंटर पर पहुंचना होगा। मेरिट सूची जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपनी पसंद के कॉलेजों का चयन कर सकेंगे। चॉइस फिलिंग के दौरान कॉलेजों की प्राथमिकता तय करना महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि इसी आधार पर आगे की प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जाएगी।
विज्ञापन


तीन प्रमुख पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश
इस काउंसलिंग के माध्यम से आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा की पढ़ाई के लिए प्रवेश का अवसर मिलेगा। बीएएमएस के जरिए आयुर्वेद चिकित्सक बनने की पढ़ाई होती है, जबकि बीएचएमएस होम्योपैथी और बीयूएमएस यूनानी चिकित्सा का स्नातक पाठ्यक्रम है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश नीट यूजी-2026 की पात्रता और निर्धारित मेरिट के आधार पर होगा। प्रदेश में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा सहित अलग-अलग शहरों में आयुष महाविद्यालय संचालित हैं। सरकारी और निजी महाविद्यालयों में उपलब्ध सीटों के अनुसार अभ्यर्थियों को विकल्प चुनने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय-सीमा चूके तो छूट सकता है मौका
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्र संघ के डॉ. हरेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि स्ट्रे वैकेंसी राउंड आयुष चिकित्सा शिक्षा में प्रवेश से वंचित पात्र विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इससे महाविद्यालयों में खाली सीटों का सदुपयोग होगा और अधिक विद्यार्थियों को आयुष चिकित्सा शिक्षा से जुड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे निर्धारित समय में ऑनलाइन पंजीयन कराएं, दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें और चॉइस फिलिंग करते समय कॉलेजों का चयन सावधानीपूर्वक करें। आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करना भी जरूरी है।

यह भी पढ़ें-भोपाल में छठ पर्व पर होंगे बड़े आयोजन: घाटों पर तैयारियां तेज, चार दिन होंगे आयोजन, कॉलोनियों में भी व्यवस्थाएं


कहां करें पंजीयन: अभ्यर्थी मध्यप्रदेश
 अभ्यर्थी मध्यप्रदेश आयुष काउंसलिंग के आधिकारिक पोर्टल ayush.mponline.gov.in⁠ पर जाकर काउंसलिंग संबंधी सूचना और आवेदन प्रक्रिया देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed