फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   UPSC CSE Result 2023 Ujjain SDM Ayan Jain Cleared IAS 16th Rank from Bhopal News in Hindi

UPSC Result: भोपाल के अयान जैन ने हासिल की 16वीं रैंक, उज्जैन में भाई SDM पद पर तैनात, पिता पुलिस से रिटायर्ड

Tue, 16 Apr 2024 08:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 16 Apr 2024 08:46 PM IST
सार

UPSC Result: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2023 का रिजल्ट मंगलवार को जारी हो गया। जारी अंतिम परिणाम की इस लिस्ट में कुल 1016 उम्मीदवारों ने जगह बनाई है। UPSC के इस रिजल्ट में भोपाल से 11 तो वहीं एमपी से 27 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिसमें भोपाल के 24 साल के अयान जैन ने 16वीं रैंक हासिल की है। 

विज्ञापन
UPSC CSE Result 2023 Ujjain SDM Ayan Jain Cleared IAS 16th Rank from Bhopal News in Hindi
अयान जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के 24 साल के अयान जैन की यूपीएससी में 16वीं रैंक आई है। उनके पिता मुकेश जैन भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए है। उनके भाई अर्ष जैन भी आईएएस है। अभी अयान उज्जैन में एसडीएम पद पर पदस्थ हैं। अयान ने बताया कि उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में गणित का ऑप्शनल विषय लिया था। उनको तीसरे प्रयास में सफलता मिली है। अयान ने बताया कि उन्होंने अपना फोकस पढ़ाई के साथ रिविजन पर ज्यादा रखा। उनके पिता मुकेश जैन ने कहा कि वह अपनी खुशी शब्दों में बया नहीं कर सकते।

विज्ञापन


दो सगे भाइयों का भी हुआ चयन
भोपाल से सचिन और समीर ने भी यूपीएससी में रैंक हासिल की है। सचिन और समीर दोनों सगे भाई हैं, जिन्होंने यूपीएससी में 209वीं और 222वी रैंक हासिल की है। समीर और सचिन को बचपन से ही वर्दी का शौक था। दोनों भाई साथ में ही पढ़ाई करते थे। आज दोनों भाइयों ने एक साथ UPSC भी क्लियर किया। इस सफलता से उनका परिवार भी गदगद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed