{"_id":"6af950fde340dda6c70cec65","slug":"uproar-in-bhopal-following-the-discovery-of-bovine-remains-bajrang-dal-and-vhp-take-to-the-streets-demanding-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में गोवंश के अवशेष मिलने पर बवाल: बजरंग दल-विहिप सड़क पर उतरे, थाने का घेराव; दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में गोवंश के अवशेष मिलने पर बवाल: बजरंग दल-विहिप सड़क पर उतरे, थाने का घेराव; दो गिरफ्तार
Sun, 15 Nov 2026 11:58 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:58 AM IST
सार
भोपाल के जहांगीराबाद में गोवंश काटे जाने के आरोप पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने तीन गायों के अवशेष मिलने का दावा करते हुए चार लोगों पर आरोप लगाए और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने हमले और गाड़ी में तोड़फोड़ की शिकायत भी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाने के बाहर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में गोवंश वध के आरोप को लेकर रविवार तड़के भारी तनाव व्याप्त हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शब्बन चौराहे पर प्रदर्शन किया और जहांगीराबाद थाने का घेराव किया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथ उनके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने की मांग रखी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।
जहांगीराबाद में गोवंश वध का आरोप
रविवार तड़के लगभग तीन से चार बजे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को जहांगीराबाद क्षेत्र में गोवंश काटे जाने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलने के तुरंत बाद संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं का दावा है कि उन्होंने घटनास्थल पर पांच गायों को जीवित पाया, जबकि तीन गायों के अवशेष वहां पड़े हुए थे। घटना का विरोध करने के दौरान वहां विवाद की स्थिति बन गई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विरोध जताने पर कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया और उनके वाहन में तोड़फोड़ की। इस घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन
थाने का घेराव और बुलडोजर की मांग
घटना से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने अजहर अली, इमरान, आदिल और मुज्बील नाम के व्यक्तियों पर गोवंश वध में शामिल होने का सीधा आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं ने तीन संदिग्धों को मौके से पकड़कर पुलिस को सौंपा। इसके बाद बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने जहांगीराबाद थाने पहुंचकर घेराव किया और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से मांग की कि बरामद अवशेषों का तुरंत चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाए। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने अपने ऊपर हुए हमले और वाहन तोड़फोड़ के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपियों के अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग भी जोर-शोर से उठाई।
पुलिस जांच और साक्ष्यों का परीक्षण
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दो आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की सघन जांच कर रही है। पुलिस प्रशासन के अनुसार घटनास्थल से मिले अवशेषों को जांच के लिए भेजा गया है। परीक्षण रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही गोवंश वध के आरोपों की पुष्टि होगी। इसके अलावा पुलिस कार्यकर्ताओं पर हुए हमले और वाहन में तोड़फोड़ के आरोपों की भी जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।