{"_id":"6abbb1fdcde7627968044a73","slug":"umang-singhar-targets-the-government-ahead-of-rahul-gandhi-s-visit-says-tribal-families-need-justice-not-lat-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के दौरे से पहले उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा: बोले- आदिवासी परिवारों को लाठी नहीं, न्याय चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के दौरे से पहले उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा: बोले- आदिवासी परिवारों को लाठी नहीं, न्याय चाहिए
Tue, 29 Sep 2026 06:11 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Tue, 29 Sep 2026 06:11 PM IST
सार
उमंग सिंघार ने बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत, टीईटी आंदोलन, राशन की बर्बादी और परियोजनाओं से प्रभावित परिवारों का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी 1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचकर मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मंगलवार को भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत, शिक्षक पात्रता परीक्षा, राशन की बर्बादी और केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित परिवारों के मुद्दे उठाए। सिंघार ने बताया कि राहुल गांधी 1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे और प्रभावित आदिवासी परिवारों से मुलाकात करेंगे।
1 अक्टूबर को बालाघाट जाएंगे राहुल गांधी
उमंग सिंघार ने कहा कि राहुल गांधी 1 अक्टूबर को बालाघाट आएंगे। वे प्रभावित आदिवासी इलाकों में जाकर बच्चों की मौत से पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे और उनकी स्थिति की जानकारी लेंगे। सिंघार ने कहा कि बच्चों की मौत से प्रभावित आदिवासी परिवारों की समस्याओं को समझना जरूरी है। कांग्रेस का आरोप है कि इन इलाकों में स्वास्थ्य, पोषण और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं हैं।
पिछले पांच साल में 300 करोड़ का अनाज खराब
नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि मध्यप्रदेश में पिछले पांच साल में सरकारी और निजी गोदामों में करीब 300 करोड़ रुपये का अनाज खराब हो गया। उनके मुताबिक एक लाख मीट्रिक टन से ज्यादा राशन नमी, बारिश और चूहों के कारण बर्बाद हुआ। सिंघार ने कहा कि अनाज के रखरखाव और परिवहन पर सरकार 100 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करती है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रदेश में कुपोषण की समस्या है, तो इतनी बड़ी मात्रा में खाद्यान्न कैसे खराब हुआ।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-एनजीटी सख्त: भोपाल की लोअर लेक में रोज 8 एमएलडी गंदा पानी, 2.10 करोड़ रुपये पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति का आकलन
टीईटी को लेकर शिक्षकों के समर्थन में कांग्रेस
शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर चल रहे आंदोलन का मुद्दा भी सिंघार ने उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने फैसले शिक्षकों पर थोप रही है। सिंघार ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस शिक्षकों के साथ खड़ी है और शिक्षकों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
आदिवासी परिवारों को लाठी नहीं, न्याय चाहिए
छतरपुर-पन्ना जिले में केन-बेतवा लिंक, मझगांय-रूंझ और अन्य परियोजनाओं से प्रभावित आदिवासी परिवारों का मुद्दा उठाते हुए सिंघार ने कहा कि ये परिवार अपने अधिकार और पूर्ण मुआवजे की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगें सुनने के बजाय पुलिस कार्रवाई के जरिए आंदोलन दबाने की कोशिश कर रही है। सिंघार ने कहा कि जिन परिवारों के घर और खेत परियोजनाओं से प्रभावित हो रहे हैं, उन्हें पुलिस कार्रवाई के बजाय न्याय और उचित मुआवजा मिलना चाहिए।
यह भी पढ़ें-एमपी में मौसम ने बदली चाल: 4 दिन बारिश पर ब्रेक, कई शहरों में तेज धूप, कई जिलों से विदाई के संकेत
मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर भी निशाना
सिंघार ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी भाजपा सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि राज्यों में 'वोट चोरी' कराई गई और कांग्रेस एसआईआर के मुद्दे पर अपना आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रखेगी।